scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 3-9 August 2026: मिथुन राशि वाले इस सप्ताह धैर्य बनाए रखें... जरूर मिलेगी सफलता, बेवजह पैसे न करें खर्च... वरना हो सकती है आर्थिक परेशानी, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के पास इस सप्ताह धन तो आएगा लेकिन बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना होगा. यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है. वहान चलाते समय इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतें.

Advertisement
Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

मिथुन  राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (3-9 अगस्त 2026) मिश्रित फलदायी रहेगा. इस सप्ताह ईमानदारी से मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी. राहु के नवम भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह यात्रा और वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. केतु के तीसरे भाव का प्रभाव पारिवारिक रिश्तों और भरोसे की परीक्षा ले सकता है. इस सप्ताह करियर, शिक्षा और आय के मामलों में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं.

वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
इस सप्ताह सड़क पर लापरवाही भारी पड़ सकती है. तेज रफ्तार, तीखे मोड़ और व्यस्त चौराहों पर अतिरिक्त सतर्कता रखें क्योंकि इस सप्ताह दुर्घटना की आशंका के संकेत हैं. ऐसे में यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें. यदि कार्य के सिलसिले में विदेश या लंबी यात्रा का अवसर मिले तो परिवार से चर्चा करने के बाद ही अंतिम निर्णय लें, क्योंकि घर में आपकी जरूरत पड़ सकती है.

भावनाओं में बहकर पैसा न करें खर्च
इस सप्ताह किसी खुशी के अवसर पर दोस्तों या रिश्तेदारों को पार्टी देने का मन बन सकता है. हालांकि उत्साह में जरूरत से ज्यादा खर्च करना भविष्य में आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है. निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें और किसी भी योजना को पूरी जानकारी के बाद ही अपनाएं. सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना लाभदायक रहेगा. इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से जुड़ा सच सामने आने से मन दुखी हो सकता है. अपनी निजी बातें साझा करने में सावधानी रखें और भावनात्मक फैसलों से बचें.

कैसी रहेगी लव लाइफ 
सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने और पुराने मतभेद दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा. अविवाहित जातकों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन रिश्ते को समय देना बेहतर रहेगा. शुक्रवार और शनिवार को छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से बातचीत करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा.

करियर में मेहनत लाएगी रंग 
कार्यस्थल पर रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक साबित हो सकता है. व्यापारियों को नए ऑर्डर मिलने या पुराने ग्राहकों से दोबारा काम मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद सकारात्मक रहेगा. कठिन विषयों को समझने में शुरुआत में परेशानी आ सकती है, लेकिन लगातार प्रयास से सफलता मिलने के योग हैं.

दिनचर्या का रखें ध्यान
इस सप्ताह मानसिक तनाव में कमी आएगी, लेकिन अत्यधिक काम करने से थकान, गर्दन में जकड़न या सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. समय पर भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी लें. सप्ताहांत में बाहर के भोजन से बचें, क्योंकि पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

लकी डेट: 3, 6 और 8
लकी कलर: हरा, फिरोजी और हल्का पीला
लकी दिन: बुधवार, शुक्रवार और रविवार

उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरे फल अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का रोज 108 बार जाप करें.