scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 7-13 September 2026: मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का मिलेगा फल, करियर में मिल सकता है बड़ा मौका, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी. इस सप्ताह करियर में बड़ा मौका मिलने की संभावना है. नौकरी और कारोबार में सफलता के योग बनेंगे.

Advertisement
Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

Saptahik Mithun Rashifal 7 to 13 September 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए 7 से 13 सितंबर 2026 का सप्ताह कई मामलों में महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान आपकी मेहनत रंग ला सकती है और पहले जिन अवसरों से आप वंचित रह गए थे, वे दोबारा आपके सामने आ सकते हैं. हालांकि परिवार और वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. तनाव और क्रोध का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. ऐसे में तनाव न लें. समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम करें.

नौकरी और कारोबार में बनेंगे सफलता के योग
चंद्र राशि के अनुसार शनि के दशम भाव में होने से कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार और काम के प्रति गंभीरता दिखानी होगी. ऑफिस में जरूरत से ज्यादा मौज-मस्ती करना वरिष्ठ अधिकारियों को पसंद नहीं आ सकता. इससे कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किसी दूसरे कर्मचारी को मिल सकती है. वहीं, पहले छूट चुके अवसर इस सप्ताह वापस मिल सकते हैं. अपनी छवि सुधारने के लिए बेहतर प्रदर्शन करें. प्रतियोगी या व्यावसायिक शिक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कोचिंग या ट्यूशन से लाभ मिल सकता है. कारोबारियों के लिए भी मुनाफे के अच्छे योग हैं.

आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी, लेकिन खर्च संभालें
राहु के नवम भाव में होने से किसी बड़ी डील या महत्वपूर्ण काम से अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है. इस धन से आप कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. सामान खोने या चोरी होने से नुकसान हो सकता है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है.

पारिवारिक जीवन में संभलकर चलें
इस सप्ताह आप परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. अचानक उनकी तबीयत खराब होने से घर का माहौल प्रभावित हो सकता है. माता-पिता, ससुराल पक्ष या किसी बुजुर्ग की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी तनाव दे सकती है. संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी तक ले जाने के बजाय बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करें. दूसरों की कमियां निकालने और छोटी बातों पर विवाद करने की आदत से बचना जरूरी होगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों में गलतफहमी और तनाव बढ़ सकता है. यदि कोई रिश्ता अब तक परिवार से छिपा हुआ था, तो उसके सामने आने से घर में तनाव की स्थिति बन सकती है. जीवनसाथी के साथ बहस से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें.

उपाय
1.
शनिवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और जरूरतमंदों को हरी वस्तुओं का दान करें. 
2. हर दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. 

शुभ रंग: हरा
शुभ तारीख: 7 और 12 सितंबर
शुभ दिन: शुक्रवार और शनिवार