scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 8-14 June 2026: मिथुन राशि वाले इस सप्ताह ईमानदारी से करें काम... मिलेगी मनचाही सफलता, पैसों को होगी बारिश!

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. आप इस सप्ताह ईमानदारी से काम करें आपको मनचाही सफलता मिलेगी. इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इससे धन की कमी नहीं होगी.

Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

मिथुन  राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (8-14 जून 2026) किसी वरदान से कम नहीं होगा. इस सप्ताह भाग्य भरपूर साथ देगा. इससे हर कार्य में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं. इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. ऐसे में यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा. 

इस सप्ताह मिथुन राशि वालों की वाणी में एक अलग ही विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. इस सप्ताह ऑफिस हो या व्यवसाय लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. इस सप्ताह पूरी ईमानदारी से हर कार्य को करें सफलता आपकी कदम चूमेगी.  इस सप्ताह दूसरों से बात-बात पर विवाद करने, मतभेद करने या दूसरों के कामों में से कमियां निकालने की अपनी आदत को आपको सुधारने की जरूरत होगी क्योंकि तभी आप पारिवारिक शांति को बनाए रखने में सफल होंगे. मिथुन राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

स्वास्थ्य रहेगा अच्छा 
बृहस्पति के दूसरे भाव में स्थित होने के कारण यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य से अच्छा रहेगा क्योंकि इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी की दृष्टि, आपको कोई भी बड़ा रोग नहीं होने देगी. हालांकि बीच-बीच में कुछ छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं तो आएंगी, लेकिन फिर भी पिछले समय के मुकाबले इस दौरान आपकी सेहत में काफी सुधार होंगे और आपको अपनी सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा. हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि आप अपने रूटीन को नजरअंदाज करने लगें. सही खानपान करते रहें. पानी खूब पिएं. बाहर का खाना नहीं खाएं. रात में जल्दी सोने की कोशिश करें. हर दिन योग और व्यायाम करें.

होगा धन लाभ 
नौवें भाव में राहु की स्थिति के कारण इस सप्ताह संभव है कि किसी पूर्व के निवेश से आपको अच्छा धन लाभ हो. इस कारण आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा करते हुए उन्हें कोई पार्टी तक देने का प्लान कर सकते हैं. जिसपर आपको उम्मीद से ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है. ऐसे में कुछ भी खर्चा करते समय एक बार पुनः विचार कर लें. कुल मिलाकर मिथुन राशि वालो की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह नए-नए सोर्स से पैसा आने संभावना है. इस सप्ताह रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है.

ऑफिस में अपने काम और व्यवहार दोनों पर दें ध्यान 
करियर के लिहाज से यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. ऑफिस में अपने काम और व्यवहार दोनों पर विशेष ध्यान दें.  मिथुन राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान हर प्रकार के पूर्व के नुकसान से उभरने में मदद मिलेगी. क्योंकि ये समय आपके करियर के लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा, जिससे आप अपने व्यापार में विस्तार के लिए कई बड़ी हस्तियों से मिलकर उचित योजना बनाते दिखाई देंगे. इस सप्ताह पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की पूरी संभावना है.

उपाय
1.
हर दिन सुबह जगने के बाद बजरंगबली को प्रणाम करेंगे तो शुभ होगा. स्नान-ध्यान करने के बाद हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें.
2. प्रतिदिन सुबह उठकर ॐ बुधाय नमः मंत्र का जाप करें.
3. रोज धार्मिक या ज्ञानवर्धक पुस्तक का पाठ करें.