scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 9-15 November 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, निवेश में बरतें सावधानी, पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है परेशानी, मिथुन राशि वाले पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह करियर और नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. इस सप्ताह किसी भी काम को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने के बजाय उस पर अमल करना शुरू करें. यहां आप जान सकते हैं मिथुन राशि वालों के लिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा यह सप्ताह रहेगा?

Advertisement
Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

Saptahik Mithun Rashifal 9 to 15 November 2026: मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह कई मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. नौकरी और कारोबार में मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है. हालांकि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना होगा. परिवार में बड़े-बुजुर्गों की अपेक्षाएं और रिश्तों में छोटी-छोटी गलतफहमियां तनाव बढ़ा सकती हैं.आइए जानते हैं मिथुन राशि वालों के लिए करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह.

करियर और नौकरी
नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल रहने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है. नए काम और जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह बनाए रखें. आप जिस काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी. ऐसे में सप्ताह की शुरुआत से ही अपने लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
कारोबार करने वाले मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रह सकता है. व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने और पुराने काम को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. यदि आप किसी नए कारोबारी साझेदार को जोड़ने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें. किसी भी तरह का वादा करने से पहले उससे जुड़ी सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें. चंद्र राशि से केतु के तीसरे भाव में होने के कारण आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है. हालांकि, निवेश करने से पहले वास्तविक परिस्थितियों और जोखिमों का आकलन जरूर करें. बिना जानकारी के पैसा लगाने से धन फंस सकता है.

प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों में मिथुन राशि वालों को अपने नजरिए में बदलाव लाने की जरूरत होगी. किसी की एक गलती के आधार पर उसके बारे में कोई अंतिम राय न बनाएं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें. उनकी पूरी बात सुने बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.

शिक्षा और स्वास्थ्य
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है. शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग मिलने से पढ़ाई में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. किसी विषय को समझने में संकोच न करें और जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की मदद लें. स्वास्थ्य के लिहाज से योग और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद रहेगा. मधुमेह से प्रभावित जातक नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं. देर रात भोजन करने से बचें और खानपान का समय नियमित रखें, ताकि पाचन संबंधी परेशानियां न हों.

उपाय: शुक्रवार को पीले वस्त्र में कौड़ी, केसर, हल्दी की गांठ और चांदी का सिक्का बांधकर घर की तिजोरी में रखें. शुक्रवार के दिन तीन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाकर वस्त्र और दक्षिणा भेंट करें. 
शुभ रंग: भूरा और नारंगी
शुभ तिथियां: 9 और 12 नवंबर
शुभ दिन: रविवार और बुधवार