मूलांक
मूलांक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर संख्या का अपना महत्व है. जातकों के लिए अंकों के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई बार उनके भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता इन्हीं अंकों से लगाया जाता है. जैसे हर नाम से उनकी राशि जुड़ी होती है ठीक उसी तरह नंबर के अनुसार भी राशि एयर व्यक्तित्व बताया जा सकता है. इसे अंकशास्त्र कहा जाता है. चलिए जानते हैं अंकों के हिसाब से आपका अगस्त महीना कैसा रहने वाला है. आसान शब्दों में समझें तो मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है. यानि अगर किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है. यानि 7 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा.
मूलांक 1
जिन जातकों का मूलांक 1 है उन्हें अगस्त महीने में धन- लाभ के योग हैं. इसके अलावा, व्यापार में फायदा हो सकता है. भाई-बहन और जीवनसाथी का साथ मिलेगा. जो काम करने की सोच रहे हैं वो पूरा होगा. अगर कोई नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो ये अच्छा समय है. परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
मूलांक 3
जिन जातकों का मूलांक 3 है उनके लिए नौकरी और व्यापार शुरू करने का सही समय है. अगस्त महीने में उन्हें खूब मान-सम्मान मिलने वाला है. इसके अलावा दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहने वाला है. अगर कोई परिणाम आने वाले हैं तो उनके शुभ आने के संकेत हैं. जो लोग काफी समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं उनके लिए ये महीना अच्छा समाचार लेकर आने वाला है. लेन-देन के लिए ये महीना एकदम अच्छा समय है.
मूलांक 7
जिन जातकों का मूल अंक 7 है उनको नौकरी में लाभ हो सकता है. इसके अलावा अगस्त महीने में आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है. इस दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. इस महीने का आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है. अगर कहीं निवेश करना छाते हैं तो ये सही समय है.
मूलांक 8
जिन जातकों का मूलांक 8 है उनके लिए अगस्त का महीना व्यापर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. नौकरी और व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, इस दौरान आप अपने खर्चे का ध्यान रखें. फिजूल खर्च न करें. इस महीने आपके परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. अगर कुछ समय से बीमार चल रहे हैं तो उसमें सुधर होगा.