scorecardresearch

pisces weekly horoscope 26 January to 01 February2026: तरक्की, पैसा और प्यार... इस हफ्ते चमकेगी आपकी किस्मत

Pisces Weekly Horoscope 26 January to 01 Feb 2026: मीन राशि वालों के लिए आने वाला यह सप्ताह कई मायनों में खास रहने वाला है. यह समय आपके जीवन में तरक्की, आय में बढ़ोतरी और नए लोगों से जुड़ने के शानदार अवसर लेकर आ रहा है. करियर, पैसा और सामाजिक जीवन हर मोर्चे पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope Pisces

Pisces Weekly Horoscope 26 January to 01 Feb 2026: मीन राशि वालों के लिए आने वाला यह सप्ताह कई मायनों में खास रहने वाला है. यह समय आपके जीवन में तरक्की, आय में बढ़ोतरी और नए लोगों से जुड़ने के शानदार अवसर लेकर आ रहा है. करियर, पैसा और सामाजिक जीवन हर मोर्चे पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, सफलता के इस दौर में अपनी सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. खासकर नींद की कमी और मानसिक थकान से बचने की जरूरत है. आइए जानते हैं मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है.

लव लाइफ
इस सप्ताह प्रेम जीवन और सामाजिक रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना बेहद जरूरी रहेगा. आपका सोशल सर्कल तेजी से बढ़ेगा और किसी पार्टी या पारिवारिक फंक्शन में आप आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं. अविवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह खास है, क्योंकि नए प्रेम संबंध बनने की पूरी संभावना है. सप्ताह की शुरुआत पार्टनर और परिवार के साथ मधुर बातचीत, साथ में समय बिताने और डिनर के लिए शुभ रहेगी. 28 और 29 जनवरी को पार्टनर के साथ शॉर्ट ट्रिप या आउटिंग का योग बन रहा है, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा. 30 जनवरी के बाद घर का माहौल और भी खुशनुमा होगा और पुराने गिले-शिकवे दूर होते नजर आएंगे.

करियर 
करियर के लिहाज से यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए बड़ी सफलता लेकर आ सकता है. प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल संकेत हैं. बॉस और सीनियर्स आपके काम से प्रभावित रहेंगे और आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी. 26 जनवरी का दिन खास रहेगा, जब आपकी वाणी और कम्युनिकेशन स्किल किसी बड़ी डील को फाइनल कराने में मदद कर सकती है. मार्केटिंग, मीडिया, कम्युनिकेशन और सेल्स से जुड़ी महिलाओं के लिए यह समय बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके अलावा प्रॉपर्टी, शिक्षा और होम डेकोर से जुड़े कामों में भी बंपर लाभ मिलने के योग हैं.

आर्थिक स्थिति 
आर्थिक रूप से यह सप्ताह साल के सबसे मजबूत हफ्तों में से एक साबित हो सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. बोनस या फंसा हुआ पेमेंट मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. हालांकि, बिना सोचे-समझे खर्च करने और ऑनलाइन शॉपिंग से बचना जरूरी है. सप्ताह के अंत में वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन सकता है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा.

सेहत
सेहत के मामले में यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. नींद की कमी, आंखों में जलन और पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. 26 से 29 जनवरी के बीच गर्दन और कंधों में दर्द होने की आशंका है. 30 जनवरी के बाद मानसिक तनाव कम होगा और आप खुद को ज्यादा रिलैक्स महसूस करेंगी. इस दौरान योग, मेडिटेशन और पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा.

कुल मिलाकर, मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों और खुशियों से भरा रहेगा. बस सेहत का ध्यान रखें और संतुलन बनाए रखें, ताकि सफलता का पूरा आनंद उठा सकें.

 

ये भी पढ़ें: