scorecardresearch

Sagittarius Monthly Horoscope March 2026: करियर में मिलेगा सम्मान, रिश्ते होंगे मजबूत, कैसा रहेगा मार्च?

धनु राशिफल मार्च 2026: धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मिलाजुला रहेगा. जातकों को करियर में सम्मान मिलेगा. हालांकि जातकों को इसके लिए सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करना होगा. जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

Sagittarius Horoscope March 2026 Sagittarius Horoscope March 2026

धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना करियर में प्रगति का है. जातकों को करियर में साथियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की जरूरत है, इससे जातकों को सम्मान मिलेगा. हालांकि परिवार में उतार-चढ़ाव हो सकता है. आर्थिक दृष्टि के लिए ये महीना काफी संतुलित रहेगा. जातकों की सेहत अच्छी रहेगी.

करियर में मिलेगा सम्मान-
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना सकारात्मक रहने की संभावना है. सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने से कार्यस्थल पर सहयोग और सम्मान मिलेगा. पहले पखवाड़े में कामकाज सुचारू रूप से चलेगा, जबकि दूसरे पखवाड़े में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं. नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यवसायियों के लिए यह समय नई योजनाओं और नई सोच के साथ आगे बढ़ने का है.

सावधानी से निवेश से होगा लाभ-
आर्थिक दृष्टि से यह महीना संतुलित रहेगा. आय सामान्य लेकिन स्थिर रहेगी और सबसे बड़ी राहत यह रहेगी कि खर्च नियंत्रण में रहेंगे. शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को सावधानी के साथ लाभ मिल सकता है. हालांकि किसी रिश्तेदार या मित्र को उधार देने से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा. व्यापार में किया गया निवेश भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है.

अच्छी रहेगी सेहत- 
स्वास्थ्य के लिहाज से महीना सामान्यतः अच्छा रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी है. कंधों, जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है. ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी, लेकिन कभी-कभी आलस्य भी परेशान कर सकता है. पहले से बीमार लोगों को डॉक्टर की सलाह का पालन करना चाहिए और नियमित दिनचर्या अपनानी चाहिए. मोटापे से बचने के लिए खानपान और व्यायाम पर ध्यान देना आवश्यक है.

प्रेम के अनुकूल रहेगा महीना-
प्रेम संबंधों में यह महीना अनुकूल रहेगा. बीच-बीच में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद और साथ में समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे. महीने के उत्तरार्ध में प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक बड़ों का मार्गदर्शन संबंधों को मजबूत बनाएगा.

फैमिली में बन सकती है तनाव की स्थिति-
परिवार में कभी खुशी तो कभी तनाव की स्थिति बन सकती है. आपसी सम्मान बना रहेगा, लेकिन स्वार्थ या गलतफहमी से विवाद संभव है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, हालांकि उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.
 
मार्च महीने का उपाय-
मार्च महीने में धनु राशि के जातकों को शुभ लाभ के लिए कुछ उपाय करने होंगे. जिससे आपका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा. गुरुवार को हाथ में हल्दी की गांठ बांधें. मंगलवार को गुड़ के लड्डू बनाकर श्री हनुमान मंदिर में अर्पित करें. रविवार को सूर्य देव को अर्घ्य दें. गुरुवार को गौ सेवा करें.

ये भी पढ़ें: