Sagittarius Monthly Horoscope
Sagittarius Monthly Horoscope
धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना शुरुआत में कर्ज और पुराने विवाद सामने आ सकते हैं. इससे जातक परेशान हो सकते हैं. हालांकि धीरे-धीरे इस समस्या से निजात मिलने लगेगी. महीने के आखिरी में घर या गाड़ी पर खर्च करने का सवाल आपके सामने आ सकता है. इसमें जातकों को प्राथमिकता तय करनी होगी. घर के छोटे-छोटे कामों में रुकावट आ सकती है. इसे मन पर बोझ बढ़ेगा. हालांकि ये रुकावट स्थाई नहीं होगी.
सेहत को लेकर रहें सतर्क-
जातकों को इस महीने काम में व्यस्त रह सकते हैं. जिसकी वजह से उनको शारीरिक थकावट आ सकती है. इस दौरान दूसरों से टकराव भी हो सकता है. जिसकी वजह से भावनात्मक थकान बढ़ सकती है. जातकों को अचानक बड़े बदलाव की बजाय धीमे बदलाव की सलाह दी जाती है. रोजाना सुबह 15 मिनट की सैर और रात को समय पर खाने से सेहत अच्छी रहेगी.
जीवनसाथी का लें सहयोग-
धनु राशि के जातकों के लिए ये महीना जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ बढ़ाने का मौका देगा. जातकों को इस महीने जीवनसाथी के साथ बैठकर भविष्य की योजनाएं बनानी चाहिए. अपनी योजनाओं पर विचार करना चाहिए. कुंवारे लोगों को सलाह दी जाती है कि वो भावनात्मक वादों में हड़बड़ी ना दिखाए, नए रिश्तों को समय दें. जीवनसाथी के साथ सफर पर भी जा सकते हैं.
प्राथमिकता तय करनी होगी-
जातकों के मन में घर या गाड़ी खरीदने का विचार आ सकता है. लेकिन जातकों प्राथमिकता तय करनी होगी. जातकों को सोच-समझकर खर्च करना होगा. अगर भावनाओं में आकर गलत निवेश कर दिए तो नुकसान उठाना पड़ सकता है.
करियर के लिहाज से कैसा रहेगा महीना?
जातकों को इस महीने की शुरुआत में बड़े प्रोजेक्ट या नई साझेदारी को टालना होगा. जातकों को ऑफिस में पूरी तैयारी के साथ जाना होगा. इस महीने जातक आय के नए सोर्स के बारे में सोचें. ऑफिस में वास्तविक समय सीमा बताएं. जातक इस महीने रचनात्मक कार्य भी कर सकते हैं.
इस महीने बचत पर फोकस करें. सोच-समझकर खर्च करें.
ये भी पढ़ें: