scorecardresearch

Scorpio Monthly Horoscope November 2026: वृश्चिक राशि के शुरुआत में बढ़ेंगे खर्च, लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में पलटेगी बाजी, अचानक बढ़ेगी कमाई

नवंबर 2026 का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है. इस दौरान आपकी मेहनत और काम को पहचान मिलेगी. साथ ही आपसी समझ से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा.

Advertisement
Scorpio Monthly Horoscope Scorpio Monthly Horoscope

नवंबर का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. इस महीने आपको जीवन में आगे बढ़ने के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं. हालांकि, इन मौकों का सही लाभ उठाने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा. जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें और जरूरत पड़ने पर अपने गुरु, मेंटर या किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें. महीने की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समय के साथ हालात बेहतर होने की संभावना है.

करियर और कारोबार में मिलेगी सफलता

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का पहला हिस्सा कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है. हालांकि, कमाई के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. ऐसे में महीने की शुरुआत में पैसों का हिसाब रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. आपको अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा.

महीने के दूसरे सप्ताह में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है. इस दौरान किसी करीबी व्यक्ति की बात या उसके व्यवहार से आपको दुख पहुंच सकता है. हालांकि, महीने के बीच से परिस्थितियां बदलने लगेंगी. करियर और कारोबार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.

नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी खुशखबरी

नौकरी करने वाले लोगों के लिए नवंबर का दूसरा हिस्सा अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपकी मेहनत और काम को पहचान मिलेगी. वहीं, कामकाजी महिलाओं के लिए भी यह समय खास हो सकता है. नौकरी में पद बढ़ने से कार्यक्षेत्र में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार के लोग भी उनकी सफलता से खुश रहेंगे.

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

पैसों के मामले में महीने की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है. इस दौरान खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है. हालांकि, महीने के दूसरे हिस्से में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. साथ ही आपकी बचत में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इससे आपका रिश्ता खराब नहीं होगा. आपसी समझ से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा. वहीं, शादीशुदा लोगों के लिए महीना अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ प्यार और तालमेल बना रहेगा.

वृश्चिक राशि के लिए नवंबर का उपाय

वृश्चिक राशि के जातकों को हर दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. साथ ही हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है.