scorecardresearch

Weekly Horoscope Scorpio, 07 September 2026 - 13 September 2026: अटके हुए पैसे के लौटने के हैं योग, करियर को लेकर रहें अलर्ट, परिवार के साथ बिताएं समय तो तनाव होगा कम

यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको के लिए धन, परिवार और सामाजिक जीवन के लिए अच्छा रह सकता है. विवाद से बचें, कार्यक्षेत्र में अपने काम का श्रेय खुद लें और पढ़ाई में लगातार मेहनत करते रहें.

Advertisement
Scorpio Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope

इस सप्ताह चंद्र राशि के अनुसार राहु चतुर्थ भाव में स्थित है. इसकी वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है. किसी व्यक्ति से छोटी बात पर बहस होने की संभावना भी है. इसका असर आपके स्वभाव और दिनभर के काम पर पड़ सकता है. इसलिए बेवजह के विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा. मन को शांत रखने के लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. वहां नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. अनुभवी लोगों से बातचीत करने पर आपको कई जरूरी बातें सीखने को मिल सकती हैं.

अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति नवम भाव में स्थित है. इस कारण इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है. अगर आपका काफी पैसा लंबे समय से मुआवजे, कर्ज या किसी अन्य कारण से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, पैसों को लेकर किसी भी तरह का फैसला सोच-समझकर ही लें.

परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय

इस सप्ताह आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. इसका सकारात्मक असर घर के माहौल पर भी दिखाई देगा. परिवार के साथ समय बिताने से पुराना तनाव कम हो सकता है. घर में खुशी और अपनापन बढ़ेगा. इस दौरान अपने करीबियों के साथ छोटी यात्रा या मनोरंजन की योजना भी बना सकते हैं.

नौकरी में अपने काम का श्रेय बचाएं

करियर के मामले में इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में ऐसा हो सकता है कि आपके किए गए काम की तारीफ कोई दूसरा सहकर्मी ले जाए. अगर आपने किसी प्रोजेक्ट या काम में मेहनत की है तो उसे सामने रखने में संकोच न करें. अपने काम का रिकॉर्ड और जरूरी जानकारी संभालकर रखें. किसी और को आपकी मेहनत का फायदा न उठाने दें. इसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ सकता है.

छात्रों को मेहनत से मिलेगी सफलता

छात्रों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कुछ विषयों को समझने में परेशानी हो सकती है. शुरुआत में पढ़ाई मुश्किल लग सकती है, लेकिन लगातार प्रयास करने से स्थिति बेहतर होगी. बीच में पढ़ाई छोड़ने या निराश होने से बचें. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर शिक्षक या किसी जानकार की मदद लें.