scorecardresearch

Weekly Horoscope Scorpio, 6 April 2026 - 12 April 2026: कामकाज के मामले में मिलेंगे नए मौके, लेकिन कहीं भी निवेश हो सकता है जोखिम भरा

इस सप्ताह में नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. ऐसे में वह अपना कौशल दिखा सकते है. साथ ही जिन रिश्तों में खटास आ चुकी उन्हें बेहतर करने के लिए यह समय ठीक है.

Scorpio Weekly Horoscope Scorpio Weekly Horoscope

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय मिला-जुला रहेगा, लेकिन यह समय उनके आगे बढ़ने का है. हफ्ते की शुरुआत में आपको अपने कामों में थोड़ा पेंशन्स रखने की जरूरत होगी. कुछ काम आपकी उम्मीद के अनुसार जल्दी पूरे नहीं होंगे, लेकिन धीरे-धीरे हालात आपके तरफ रुख कर लेंगे.

करियर रहेगा ए-वन
करियर की बात करें तो आपको मेहनत का अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों इस सप्ताह नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. जिसमें उन्हें अपने स्किल्स दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा.  यदि आप किसी बिजनेस से जुड़े हैं तो कोई नया प्रोजेक्ट या डील की शुरुआत हो सकती है. लेकिन, किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें.

पैदा होंगे इनकम के नए सोर्स
फाइनेंशियल मामलों में यह सप्ताह नॉर्मल से बेहतर रहेगा. इनकम के नए सोर्स पैदा होंगे, लेकिन साथ ही गैर-जरूरी खर्चों पर काबू रखने की जरूरत होगी. अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि पहले किसी एक्सर्ट की सलाह ले, क्योंकि आपके लिए निवेश जोखिमभरा साबित हो सकता है. 

रिश्तें बेहतर करने का सही समय
रिश्तों के लिए यह सप्ताह पॉजिटिव सिंगनल दे रहा है. बेहतर होगा कि इस सप्ताह आप पार्टनर के साथ बातचीत करें जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते सुधरें. आपके शादीशुदा जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी. परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह समय सबसे बेहतर है. इस दौरान आप अपने रिश्तों से खटास को दूर कर सकते हैं.

सेहत की कोई फिक्र नहीं
सेहत के लिहाज से यह सप्ताह ठीक रहेगा, छोटी-मोटी परेशानी को नजरअंदाज कर दें तो कोई गंभीर संकेत नहीं दिखाई दे रहे. लेकिन, पेट और तनाव से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहना होगा. योग और ध्यान को अपनी डेली रुटीन में शामिल करने से काफी फायदा होगा.

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और मंगलवार को लाल वस्त्र दान करें, इससे आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.