सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 10 April To 16 April 2023
सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 10 April To 16 April 2023
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें. अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह सप्ताह अनुकूल है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि आर्थिक, स्वास्थ्य, पारिवारिक और प्रेम के मामलों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है. साथ ही जानेंगे सप्ताह का महा उपाय भी.
स्वास्थ्य का रखें ख्याल
सिंह राशि वाले इस सप्ताह अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. न सिर्फ अपने स्वास्थ्य का बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें. लंबे समय से चली आ रही बीमारी इस सप्ताह आपको परेशानियों में डाल सकती है. पिता के स्वास्थ्य में सुधार होता दिखाई देगा. हांलाकि किसी तरह की कोई लापरवाही न बरतें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह लें. बाहर का खाना खाने से परहेज करें.
धन का आगमन बना रहेगा
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह धन के मामलों में अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है. घर के किराए से या किसी और अन्य माध्यम से धन का आगमन बना रहेगा. अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. इस सप्ताह किए गए निवेश से आपको फायदा होता दिखाई दे रहा है.
पिता से सहयोग मिलेगा
इस सप्ताह आपको अपने पिता से सहयोग मिलेगा. परिवार के बाकी सदस्यों से भी रिश्ते अच्छे रहेंगे. आप इस सप्ताह अधिकांश समय घर पर ही व्यतीत करते नजर आएंगे. दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है. अगर बात करें प्रेम संबंधों की तो इस सप्ताह प्रेम संबंध मधुर होते दिखाई दे रहे हैं.
महा उपाय
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का प्रतिदिन 108 बार जाप करें.