सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 13 February 2023 To 19 February 2023
सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 13 February 2023 To 19 February 2023
सिंह राशि वाले जातकों की जिंदगी में इस सप्ताह कई बड़े बदलाव आ सकते हैं. और ये ऐसे बदलाव होंगे जिसके लिए आप तैयार नहीं थे. हो सकता है कि इससे आपके मन में नकारात्मक ख्याल आए. लेकिन सप्ताह के मध्य तक चीजें सामान्य हो जाएगी. चलिए विस्तार से जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत, आर्थिक, पारिवारिक और प्रेम संबंध के मामलों में कैसे रहने वाले हैं.
सेहत में होगा सुधार
सिंह राशि के जातकों के सेहत में इस सप्ताह सुधार के योग हैं. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. हालांकि किसी तरह की लापरवाही न बरतें. अगर बाहर का खाना खाते हैं तो इससे परहेज करें.
आर्थिक सफलता मिलेगी
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को आर्थिक सफलता मिलेगी. धन का आगमन बना रहेगा. खर्चे कम होंगे और आप अपना पैसा बचाने में कामयाब हो पाएंगे. धन के मामलों में आप अपना सुझाव अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं. हालांकि ऐसा न करने सलाह दी जाती है. जितना हो सके अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें.
पारिवारिक और प्रेम संबंध होंगे मधुर
इस सप्ताह परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आप अपने पार्टनर से दिल की बात शेयर कर पाएंगे. छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. बुध का चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित होने के कारण इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा. पहले जो पढ़ाई से ध्यान भटकने की समस्या थी वो इस हफ्ते दूर होती दिखाई दे रही है.
महाउपाय
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह रविवार के दिन आदित्य हृदयम का जाप करें.