scorecardresearch

Leo Weekly Horoscope 16-22 October 2023: सिंह राशि के जातक सेहत का रखें खास ख्याल, फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

Leo Saptahik Rashifal: सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सेहत का खास ख्याल रखना होगा. फिजूलखर्ची के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. ऐसे में बेहतर प्लानिंग के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें. चलिए विस्तार से जानते हैं यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 16 October to 22 October 2023 सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 16 October to 22 October 2023
हाइलाइट्स
  • बाहर का खाना खाने से परहेज करें

  • योजनाओं को गोपनीय बनाए रखें

सिंह राशि के जातक इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धन अर्जित करने में पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है. मित्रों से मदद मिलेगी. परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलता दिखाई दे रहा है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन, स्वास्थ्य और परिवार के मामलों में कैसा रहने वाला है. साथ ही जानेंगे सप्ताह का महा उपाय भी.

सेहत का रखें ख्याल

सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपनी दिनचर्या से बोर हो सकते हैं और इस वजह से आपका मन अलग-अलग कामों को करने के बारे में सोच सकता है. ज्योतिष के अनुसार आप अपने जीवन में नयापन लाने के लिए खेल जैसी गतिविधियों में भाग लें.  यह आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपकी रचनात्मक क्षमता को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा, अगर किसी नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं तो उसे हर हाल में छोड़ दें. 

फिजूलखर्ची पर लगाएं रोक

इस सप्ताह आपको धन कमाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी. आप गैर-जरूरी वस्तुओं पर जरूरत से अधिक खर्च कर सकते हैं जिससे आप पैसे की कमी महसूस कर सकते हैं. ऐसे में आर्थिक स्थिति को ठीक बनाए रखने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं.

परिवार के सदस्यों से मिलेगा सहयोग

इस सप्ताह आपको अपने परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलता दिखाई दे रहा है. अगर आप करियर में किसी से किसी तरह के सहयोग की उम्मीद कर रहे थे तो वे आपको धोखा दे सकते हैं. ऐसे में ज्यादा उम्मीद लेकर न चलें. ऐसे जातक जो शैक्षणिक जीवन में है वो किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.

महा उपाय

सिंह राशि के जातक रविवार के दिन गरीबों को कच्चा गेहूं दान करें.