सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 17 April To 23 April 2023
सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 17 April To 23 April 2023
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह धूल भरी जगहों पर जाने से बचें. घर का बना खाना ही खाएं. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. मानसिक तनाव से आप परेशान रह सकते हैं. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. चलिए ज्योतिष के अनुसार आपको विस्तार से बताते हैं कि आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है. साथ ही जानेंगे सप्ताह का महा उपाय भी.
बाहर का खाना खाने से करें परहेज
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह सेहत का ख्याल रखें. बाहर का खाना न खाएं. उन जगहों पर जाने से बचें जहां धूल और गंदगी हो. मानसिक तनाव से आप घिरे रह सकते हैं. हालांकि सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य की इन समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा.
कर्ज चुकाने में होंगे सफल
इस सप्ताह प्रार्थना और सौभाग्य से आपकी मनोकामना पूरी होगी. भाग्य आपका साथ देगा और पहले किए गए कार्यों का फल भी मिलेगा. धन के मामलों में यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. आप अपना कर्ज चुकाने में सफल होंगे. इस सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ने वाली है.
करियर में मिलेगी सफलता
इस सप्ताह आपकी मेहनत आपके करियर में अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. इसलिए कोशिश करें कि अपनी सुख-सुविधाओं का त्याग कर अपने काम पर अधिक फोकस करें. यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा जिससे आप जिस भी विषय को पढ़ेंगे उसे याद करने में सफलता मिलेगी.
महा उपाय
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह रोज आदित्य हृदयम का जाप करें.