Surya Dev
Surya Dev
हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य देव 15 मई को मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव के प्रवेश के समय वृष लग्न का उदय होगा. राशि परिवर्तन के समय सूर्य बुध के साथ लग्न में होंगे. शनि की सूर्य पर दृष्टि पड़ रही होगी. सूर्य के इस परिवर्तन के समय राहु-केतु केंद्र में होंगे. राजनैतिक रूप से बहुत बड़े उतार-चढ़ाव का समय आ जाएगा. इस राशि परिवर्तन का प्रभाव लगभग एक माह तक बना रहेगा. सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा.
सूर्य देव के राशि परिवर्तन का क्या सामान्य प्रभाव होगा?
बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव घट सकता है. लोगों के स्वास्थ्य में समस्याएं आएंगी. रोगों के मामलों में वृद्धि हो सकती है. राजनैतिक रूप से यह समय बड़े परिवर्तनों और उतार-चढ़ाव का होगा. वाहन चलाने और आग के कार्यों में विशेष सावधानी रखनी होगी.
अलग-अलग राशियों पर सूर्य देव के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा?
1. मेष: अपने स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें.
2. वृषभ: इस समय सर दर्द और आंखों की समस्या हो सकती है. पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
3. मिथुन: धन और कर्ज के मामले परेशान करेंगे. इस समय सोच-समझकर ही यात्रा करें.
4. कर्क: आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकता है.
5. सिंह: आपको करियर में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य लगातार अच्छा होता जाएगा.
6. कन्या: इस समय दुर्घटनाओं से सावधान रहें. संतान पक्ष को लेकर समस्याएं हो सकती हैं.
7. तुला: करियर और स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है. पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
8. वृश्चिक: कारोबार और वैवाहिक जीवन का ध्यान रखें. व्यर्थ के वाद-विवाद से बचाव करें.
9. धनु: करियर में और धन की सफलता मिलेगी. मनचाहे स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.
10. मकर: स्वास्थ्य का विशेषकर पाचन तंत्र का ध्यान दें. करियर में जोखिम लेने से बचाव करें.
11. कुंभ: क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य के मामलों में लापरवाही न करें.
12. मीन: रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में नए अवसर और सफलता मिलेंगी.