Taurus Monthly Horoscope
Taurus Monthly Horoscope
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल तीसरे महीने मार्च से अच्छा रहने वाला है. मार्च में वृषभ राशि वालों को नौकरी से लेकर व्यापर तक में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. अप्रैल का महीना आपके जीवन के लिए कैसा रहेगा और आप परिवार, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम आदि क्षेत्रों में कैसे फल प्राप्त करेंगे, आइए जानते हैं.
कार्यक्षेत्र में मिलेंगे अनुकूल परिणाम
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शनि देव लगातार लाभ भाव में बने हुए हैं. यह एक अनुकूल स्थिति है. शनि ग्रह अपने ही नक्षत्र में रहेंगे, यह भी एक अनुकूल स्थिति है लेकिन 22 अप्रैल तक शनि ग्रह अस्त रहेंगे, यह कमजोर स्थिति है. अतः कार्यक्षेत्र के मामले में अनुकूल परिणाम मिलने के बावजूद भी कुछ एक मामलों में अड़चने देखने को मिल सकती हैं. फिर भी महीने को कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से अच्छा कहा जा सकता है.
व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से 11 अप्रैल के पहले वाला समय ज्यादा अच्छा रहेगा. बाद के समय में कोई बड़ा रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा. हालांकि, फायदे मिलने की संभावना तब भी रहेगी लेकिन रिस्क लेने से बचेंगे तो आप सुरक्षित रह सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी अप्रैल में अनुकूल परिणाम मिलते हुए नजर आ रहे हैं. यदि नौकरी इत्यादि में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो 19 अप्रैल के पहले किया गया प्रयास ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है. इस तरह से कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम देगा.
सुधरेगी आर्थिक स्थित
अप्रैल मासिक राशिफल 2026 के मुताबिक लाभ भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति इस महीने काफी अच्छी है. हालांकि, लाभ भाव में शनि जैसे धीमे चलने वाले ग्रह का प्रभाव है लेकिन महीने के पहले हिस्से में सूर्य का प्रभाव भी रहेगा. 2 अप्रैल के बाद मंगल ग्रह का भी प्रभाव आ जाएगा.
साथ-साथ 11 अप्रैल के बाद बुध ग्रह का भी प्रभाव रहेगा. इन सभी स्थितियों को देखते हुए सामान्य तौर पर अच्छे लाभ की उम्मीद की जा सकती है. धन भाव के स्वामी बुध की स्थिति भी इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगी. 11 अप्रैल के बाद तुलनात्मक रूप से कुछ कठिनाई रह सकती है लेकिन सीधे शब्दों में कहा जाए तो बचत के मामले में भी महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है. कुल मिलाकर आर्थिक मामले में अप्रैल औसत से बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा.
सेहत का रखें ध्यान
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र गोचर में सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में रहने वाले हैं. 19 अप्रैल तक शुक्र द्वादश भाव में रहेंगे और द्वादश भाव में शुक्र की गोचर को अच्छा माना जाता है. इसके बावजूद भी शारीरिक मामलों में द्वादश भाव को अच्छा नहीं माना जाता, तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि यद्यपि आपके प्रथम भाव के स्वामी शुक्र इस महीने किसी भी तरह से दोषी नहीं हैं. इसके बावजूद भी 19 अप्रैल तक द्वादश भाव में होने के कारण भागदौड़ की अधिकता रह सकती है, जिससे शारीरिक थकान रह सकती है या फिर एड़ियों में कोई तकलीफ रह सकती है.
नींद में छोटे-मोटे व्यवधान रह सकते हैं लेकिन कोई मेजर समस्या, कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी. 19 अप्रैल के बाद शुक्र पहले भाव में आ जाएंगे. यानी कि अपेक्षाकृत अधिक मजबूत हो जाएंगे. अतः परिणाम भी तुलनात्मक रूप से बेहतर हो जाएंगे. इन सबके बावजूद भी शनि ग्रह की तीसरी दृष्टि लग्न और लग्नेश पर बनी रहेगी. इस कारण से पूरे महीने ही संयमित दिनचर्या अपनाने की आवश्यकता रहेगी. यदि आप संयमित जीवन जिएंगे तो परिणाम बेहतर रहेंगे. सूर्य से भी संयमित रहने की स्थिति में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है.
वैवाहिक जीवन रहेगा अच्छा
वृषभ राशि के जातकों का प्रेम व वैवाहिक जीवन अप्रैल में मिलाजुला रहेगा. आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह 11 अप्रैल तक कर्म स्थान पर है जो सामान्य तौर पर आपके पक्ष में परिणाम देना चाहेंगे. हालांकि, पंचम भाव पर महीने के पहले हिस्से में शनि और सूर्य की संयुक्त दृष्टि रहेगी. इसे आप यूं समझिए कि कोई है जो आपके प्यार पर नजर रखने की कोशिश कर रहा है. आपकी गतिविधियों को ट्रैक कर रहा है.
ऐसे में यदि आप अपने प्रेम को गुप्त रखना चाहते हैं तो उन छिपी हुई नजरों को पहचानने की कोशिश करें. किसी सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में 11 अप्रैल से पहले वाला समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा. सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना कोई बड़ा सहयोग नहीं कर पाएगा. वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना आपको अनुकूल परिणाम दे सकता है. किसी भी बड़े नकारात्मक ग्रह का प्रभाव लंबे समय तक सप्तम भाव में नहीं रहेगा. सप्तमेश मंगल 2 अप्रैल के बाद शनि ग्रह की संगति में रहेगा तो ऐसे में थोड़ी बहुत सावधानियों की जरूरत तो रहेगी लेकिन दांपत्य जीवन को गंभीरतापूर्वक निभाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं आएगी.
उपाय
1. हर दिन मंदिर जाएं और किसी से भी वैमनस्य न रखें.
2. कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें.
3. शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी पहनें.