scorecardresearch

Weekly Horoscope Libra 2-8 November 2026: तुला राशि वालों को इस हफ्ते मिल सकता है पैसा, सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगी सफलता

चंद्र राशि से छठे भाव में शनि की स्थिति इस सप्ताह आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत दे रही है. अगर आप सही योजना बनाकर काम करेंगे तो अतिरिक्त कमाई के मौके मिल सकते हैं.

Advertisement
Libra Weekly Horoscope Libra Weekly Horoscope

तुला राशि के जातकों के लिए 2 से 8 नवंबर का सप्ताह कई मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. इस दौरान मन में बेचैनी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. परिवार के कुछ लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है. हालांकि, समझदारी से काम लेने पर आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के मौके मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा. वहीं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने के संकेत हैं.

मानसिक तनाव से बचने के लिए धार्मिक कामों में लें हिस्सा
इस सप्ताह चंद्र राशि से पांचवें भाव में राहु की स्थिति के कारण तुला राशि वालों का मन अशांत रह सकता है. किसी काम में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है और छोटी-छोटी बातें भी आपको तनाव दे सकती हैं. ऐसे में खुद को परेशान करने के बजाय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना फायदेमंद रहेगा. जरूरतमंदों की मदद करने और दान-पुण्य जैसे कामों से मन को शांति मिल सकती है. इससे समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

समझदारी से काम करेंगे तो मिल सकता है अतिरिक्त पैसा
चंद्र राशि से छठे भाव में शनि की स्थिति इस सप्ताह आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत दे रही है. अगर आप सही योजना बनाकर काम करेंगे तो अतिरिक्त कमाई के मौके मिल सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और अपनी मेहनत को सही दिशा दें. नौकरी या कारोबार में नए अवसरों पर भी नजर बनाए रखें. सही रणनीति अपनाने से आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

परिवार के लोगों के व्यवहार से हो सकती है परेशानी
इस सप्ताह आपको महसूस हो सकता है कि परिवार के कुछ लोग आपकी उदारता का फायदा उठा रहे हैं. उनकी उम्मीदें और व्यवहार आपके लिए परेशानी की वजह बन सकते हैं. ऐसे में हर बात पर चुप रहने के बजाय अपनी सीमाएं तय करना जरूरी होगा. अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाएं और जरूरत पड़ने पर मजबूती से अपनी बात रखें. शुरुआत से ही इस बात का ध्यान रखने पर आगे की मुश्किलें कम हो सकती हैं.

कार्यस्थल पर पसंद के व्यक्ति से बातचीत में रखें सावधानी
अगर ऑफिस में आप किसी को पसंद करते हैं तो इस सप्ताह बातचीत के दौरान मर्यादा का ध्यान रखें. जल्दबाजी में ऐसी कोई बात न कहें, जिससे आपके रिश्ते में दूरी आ जाए. सामने वाले से बात करते समय एक निश्चित दूरी बनाए रखना भी जरूरी है. सोच-समझकर कही गई बात आपके रिश्ते को खराब होने से बचा सकती है.

ये भी पढ़ें: