Virgo Weekly Horoscope
Virgo Weekly Horoscope
कन्या राशि के जातक अपने सॉफ्ट नेचर के कारण अक्सर लोगों से हर्ट होते रहते हैं. लेकिन इस सप्ताह यही नेचर उनके लिए परेशानी की वजह बन सकता है. 28 सितंबर से 4 अक्टूबर का सप्ताह काम और पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा. इस दौरान छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना भी आपके लिए भारी पड़ सकता है. ऑफिस का काम हो या फिर पैसों से जुड़ा कोई मामला, कुछ भी करने से पहले पूरी बात अच्छे से समझ लें. किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. जो लोग आपके करीबी होने का दावा करते हैं, उनसे भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. ऐसे लोगों की वजह से आपको नुकसान या परेशानी हो सकती है. हालांकि अगर आप सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे तो कई परेशानियों से बच सकते हैं.
ऑफिस के काम में जल्दबाजी न करें
इस सप्ताह काम को लेकर दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में किसी काम को जल्दी खत्म करने के चक्कर में गलती करने से बचें. कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले सामने वाले की बात पूरी तरह समझ लें. खासकर ऐसी बातों पर तुरंत भरोसा न करें, जिनके बारे में आपको पूरी जानकारी नहीं है. इस सप्ताह शांत रहकर और सोच-समझकर काम करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा.
करीबियों से भी थोड़ा संभलकर रहें
कन्या राशि के लोगों का नरम स्वभाव कई बार दूसरों के लिए उनकी कमजोरी बन जाता है. इस सप्ताह भी ऐसा हो सकता है. कोई करीबी व्यक्ति अपनी बातों से आपको प्रभावित करके ऐसा फैसला लेने पर मजबूर कर सकता है, जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर दे. इसलिए हर बात को सिर्फ इसलिए सही न मानें क्योंकि सामने वाला आपका अपना है.
पैसों के मामले में बढ़ सकते हैं खर्चे
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है. खर्चे ज्यादा होंगे, हालांकि पैसे आते भी रहेंगे. ऐसे में जरूरी और गैर-जरूरी खर्च के बीच फर्क समझना आपके लिए जरूरी होगा. अगर किसी फालतू खर्च के लिए किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से बचें. बिना जरूरत कर्ज लेना आगे चलकर आपके लिए परेशानी और अपयश की वजह बन सकता है.
रिश्तों में पुरानी बातें लौट सकती हैं
इस सप्ताह रिश्तों और पैसों से जुड़ी कुछ पुरानी बातें दोबारा सामने आ सकती हैं. 3 अक्टूबर से शुक्र वक्री होने के कारण पुराने मुद्दों, रिश्तों और आर्थिक मामलों को लेकर दोबारा सोचने की स्थिति बन सकती है. इसलिए किसी रिश्ते या बड़े फैसले को लेकर जल्दबाजी न करें. पहले यह समझें कि मामला क्या है और उसके बाद ही कोई कदम उठाएं.
ये भी पढ़ें