Virgo weekly Horoscope
Virgo weekly Horoscope
कन्या राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता दिल और दिमाग में तालमेल बैठाने का है. वैलेंटाइन वीक होने के कारण इस सप्ताह थोड़ा सा इमोशनल ब्रेक डाउन हो सकता है, खास कर उनके लिए जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है. लेकिन जो लोग सिंगल हैं उनके लिए ये पूरा सप्ताह अवसर से भरा रहने वाला है.
शादी-शुदा लोग सावधान रहें, पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता चल सकता है जिससे रिश्ते खराब होते दिखाई दे रहे हैं. अगर कुछ भी गलतफहमी है तो बात-चित से सुलझाएं.
नौकरी वालों के लिए सप्ताह
जो लोग भी नौकरी पेशा हैं, उनके लिए ये हफ्ता पॉजिटिविटी से भरा रहने वाला है. खास कर उनके लिए जो सेल्स में काम करते हैं, उनके लिए ये हफ्ता थोड़ा हल्का रहने वाला है. लेकिन जो लोग भी लीड पोजिशन पर हैं, उनको काम का दबाव महसूस होगा.
जो भी जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस वीक अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में अपना फिल्ड चेंज न करें.
भावनाओं पर नियंत्रण रखें ताकी सेहत ठीक रहे
भावनात्मक हलचल के चलते सेहत बिगड़ सकती है. सिर दर्द, गैस और थकान महसूस हो सकता है. ब्रेकडाउन के कारण काम में मन नहीं लग सकता है.
अगन नौकरी के चलते दबाव महसूस हो रहा है, तो कहीं घूम आना या परिवार के साथ वक्त बिताना सही होगा.
इस हफ्ते की सलाह
मानसिक शांति के लिए करें ये उपाय