scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 24-30 August 2026: स्वास्थ्य में होगा सुधार... आर्थिक लाभ के बनेंगे अवसर... वृषभ राशि वाले यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Vrishabh Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. इस सप्ताह ईमानदारी से कार्य करेंगे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी. 

Advertisement
Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए 24 से 30 अगस्त 2026 का सप्ताह मिला-जुला लेकिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. चंद्र राशि के अनुसार शनि के एकादश भाव में होने से आपकी संतुलित दिनचर्या और खान-पान में सुधार का असर स्वास्थ्य पर दिखाई देगा. राहु के दशम भाव में होने से करियर और आर्थिक मामलों में मेहनत का लाभ मिलने के संकेत हैं.

बचत पर रखें ध्यान 
इस सप्ताह सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में प्रयास करना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा. आपको ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिनका लाभ उठाकर आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है. हालांकि जल्दबाजी में निवेश या अनावश्यक खर्च करने से बचना होगा. आय बढ़ने के बावजूद बचत पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा.

किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें
परिवार के किसी सदस्य पर भरोसा करके साझा किया गया कोई निजी राज दूसरों के सामने आने की आशंका है. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. बेहतर होगा कि संवेदनशील बातों को लेकर सावधानी बरतें और किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. घर में छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

करियर में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां 
कार्यस्थल पर अचानक आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. शुरुआत में इससे दबाव महसूस होगा और निर्णय लेने में परेशानी भी हो सकती है. जोश में आकर कोई ऐसा फैसला न लें, जिसका नुकसान भविष्य में उठाना पड़े. सप्ताह के दूसरे हिस्से में काम की स्थिति बेहतर होगी. नौकरीपेशा लोगों को पहचान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबारियों को नए ऑर्डर और संपर्क मिलने के संकेत हैं.

प्रेम संबंधों में संयम जरूरी
सप्ताह की शुरुआत में पुराने मुद्दे रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं. जीवनसाथी या पार्टनर की किसी बात को लेकर असहमति बढ़ सकती है. ऐसे में शब्दों पर नियंत्रण रखें और हर बात का तुरंत जवाब देने से बचें. सप्ताह आगे बढ़ने के साथ रिश्तों में खुलापन आएगा. साथ समय बिताने या छोटी यात्रा की योजना से संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है. सप्ताह के अंत में साथी का सहयोग करियर से जुड़े फैसलों में भी मिल सकता है.

धन के मामले में स्थिरता पर दें जोर
आर्थिक मामलों में सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मिश्रित रहेगी. भावनाओं में आकर निवेश या खरीदारी न करें. किसी भी निवेश की शर्तों को अच्छी तरह समझने के बाद ही फैसला लें. शिक्षा, कौशल और किसी उपयोगी कोर्स पर किया गया खर्च भविष्य में लाभ दे सकता है. सप्ताह के बाद के हिस्से में करियर मजबूत होने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है.

विदेश जाने की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता
शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह विशेष अवसर लेकर आ सकता है. यदि आप विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास कर रहे हैं तो अपनी तैयारी जारी रखें. परीक्षा, इंटरव्यू या आवेदन से जुड़े काम में मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है. सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा.

स्वास्थ्य का रखें ध्यान
सप्ताह की शुरुआत में शरीर में भारीपन, थकान या पैरों में खिंचाव महसूस हो सकता है. नींद पूरी रखें और वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें. तनाव के कारण गर्दन और कंधों में जकड़न भी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में ऊर्जा और मूड में सुधार आएगा. हल्की सैर, समय पर भोजन, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

वृषभ राशि के लिए शुभ अंक और रंग
लकी अंक: 2 और 6
लकी रंग: सफेद और गुलाबी

उपाय
शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प, खीर और मिश्री अर्पित करें. इसके बाद ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.