scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 13-19 April 2026: वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह पैसा-प्यार सबकुछ मिलेगा, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 

Taurus Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कई स्रोतों से इनकम प्राप्त होगा. इससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा. पैसों की कमी नहीं होगी. घर-परिवार में सबसे प्यार मिलेगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा.

Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (13-19 अप्रैल 2026) फलदायी रहेगा. भाग्य के साथ देने के चलते हर कार्य में सफलता मिलेगी. मां लक्ष्मी इस सप्ताह मेहरबान रहेंगी. वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कई स्रोतों से इनकम प्राप्त होगा. इससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा. पैसों की कमी नहीं होगी. घर-परिवार में सबसे प्यार मिलेगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा.

सेहत का रखें ध्यान 
वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. इसके बावजूद सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतें. घर का कम तेल और मसाला में बना खाना खाएं. हर दिन योग और व्यायाम करें. 

साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि 
चंद्र राशि के संबंध में 11वें भाव में शनि के स्थित होने के कारण आपकी सेहत में इस सप्ताह होने वाले कई सकारात्मक बदलाव, कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपको दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करने में मदद करेंगे. इसके कारण आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप हर निर्णय को लेने में भी खुद को पूरी तरह सक्षम पाएंगे.

धन खर्च करते समय बरतें विशेष सावधानी 
इस सप्ताह आप कहीं घूमने-फिरने का मन बना सकते हैं. घूमने-फिरने पर अधिक पैसे खर्च न करें. धन को खर्च करते समय विशेष सावधानी बरतें. इस सप्ताह किसी को भी पैसा उधार न दें. यदि आप ऐसा करेंगे तो आपका पैसा फंस सकता है. 

घर में खुशहाल रहेगा माहौल 
इस सप्ताह घर में मेहमानों के आने की संभावना है. इस दौरान परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां भी घर के सदस्यों को खुश रखने में आपकी मदद करेंगी. इस सप्ताह घर का माहौल खुशहाल रहेगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. हाल ही में किसी से हुई मित्रता इस सप्ताह प्रेम संबंध में बदल सकती है. दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और आपसी सहयोग से जीवन में संतुलन बना रहेगा.  

कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक हो सकता है घटित 
राहु के चंद्र राशि के हिसाब से 10वें भाव में होने की वजह से इस सप्ताह कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक घटित हो सकता है. जब आपको इस बात का एहसास होगा कि ऑफिस में जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है. ऐसे में उनके साथ अपने सभी खराब अनुभव भूलकर, नई और सकारात्मक शुरुआत के लिए आपको ही कोई अच्छा फैसला लेना होगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह व्यापार में काफी लाभ मिलेगा. यह सप्ताह निवेश के लिए अनुकूल रहने वाला है. हालांकि फिर भी किसी भी बड़े निर्णय से पहले घर के बुजुर्गों और जानकारों से जरूर सलाह लें.

विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह 
यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. इस सप्ताह विद्यार्थियों की मेहनत और रंग लाएगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

उपाय
किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की हर दिन पूजा-अर्चना करें. गरीबों को भोजन कराएं.