scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 15-21 June 2026: वृषभ राशि वालों के पास इस सप्ताह खूब आएगा पैसा, नौकरी और कारोबार में मिलेगा फायदा, जानें क्या-क्या मिलेगा और लाभ?

Vrishabha Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के ऊपर इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह नौकरी से लेकर व्यापार तक में फायदा मिलने का योग है. स्वास्थ्य भी कुल मिलाकर अच्छा रहेगा.

Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (15-21 जून 2026) फलदायी रहेगा. इस सप्ताह भाग साथ देगा, जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी. मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होगी. यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस सप्ताह नए मौके मिल सकते हैं. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह शानदार रहने वाला है. इस सप्ताह लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. 

सेहत का रखें ध्यान
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. कई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. हालांकि इसके बावजूद आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें. इस सप्ताह अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं. संभव हो तो घर पर रहते हुए भी कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं. आप घर पर योगा कर सकते हैं. इस सप्ताह घर का कम तेल और मसाला में बना खाना खाएं. मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें. खूब पानी पिएं. जूस का सेवन करें. 

कई स्रोतों से आएगा धन 
इस सप्ताह ग्यारहवें भाव में शनि के होने से वृषभ राशि वालों को पिछले कुछ दिनों से आर्थिक रूप से आ रही हर समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा. आप अपनी समझ और पूर्व में किए गए सही निवेश से अपने आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ावों की हर आशंका को दूर करने में पूरी तरह सफल होंगे. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों का पूरा ध्यान अपनी इनकम बढ़ाने और बचत को सुरक्षित करने पर रहेगा. इस सप्ताह आप धन प्रबंधन बहुत समझदारी से करेंगे. इसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी.

करियर और व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा रहेगा सप्ताह
वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं या व्यापार करते हैं, दोनों के लिए यह सप्ताह  काफी अच्छा रहने वाला है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो जॉब करते हैं, उन्हें इस सप्ताह नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं. ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आपको इस सप्ताह कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो कारोबार करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आप किसी नए व्यापार की की शुरुआत कर सकते हैं. यदि आप पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके बारे में पहले पूरी तरह से जानकारी जरूर जुटा लें. इस सप्ताह कार्यस्थल पर आवश्यकता से अधिक नहीं बोलें, नहीं तो यह आपको महंगा पड़ सकता है. तीसरे भाव में बृहस्पति के स्थित होने के कारण बोलते समय विशेष सावधानी बरतें. जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें.

घर-परिवार में रहेगा खुशियों का माहौल
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का हर हर कार्य में सहयोग मिलेगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. किसी के प्रेम संबंध में रहने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद रोमांटिक और भावनात्मक स्थिरता देने वाला रहेगा. बातचीत के दौरान हमेशा मधुर और सौम्य शब्दों का प्रयोग करें.

विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
विद्यार्थियों के लिए यह हफ्ता कुल मिलाकर अच्छा साबित होगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा. परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा. बिना रुके लगातार की गई मेहनत विद्यार्थियों को संतोषजनक और मनमुताबिक परिणाम दिलाएगी.इस सप्ताह कई छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ, अन्य पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी खुद को बेहतर प्रदर्शित करने की जरूरत होगी.

उपाय
किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर दिन हनुमान जी की पूजा करें. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें. वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह का शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 है.