scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 18-24 May 2026: वृषभ राशि वालों के ऊपर इस सप्ताह बरसेगा धन, मेहनत का मिलेगा पूरा फल, जानें और क्या-क्या मिलेगा लाभ 

Vrishabha Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह भाग्य के साथ देने के कारण हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है. बस हर कार्य ईमानदारी से पूरा करना होगा. 

Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (18-24 मई 2026) फलदायी रहेगा. इस सप्ताह वृषभ राशि वाले सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. धैर्य और विवेक के साथ लिए हर निर्णय लेने से सफलता मिलेगी. वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा.

नई शुरुआत करने का करें प्रयास 
केतु के चौथे भाव में होने के कारण इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के ऊपर कुछ अधिक भावुक मिजाज छाया रहेगा. इसके कारण आप दूसरों से खुलकर बात या संवाद करने में संकोच महसूस कर सकते हैं. ऐसे में यदि आप खुद को तनाव मुक्त रखना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर यही होगा कि बीती बातों को दिल से निकालकर, नई शुरुआत करने का प्रयास करें.

सेहत का रखें ध्यान 
वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो इस सप्ताह कुल मिलाकर सेहत अच्छी रहेगी. कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. इस सप्ताह अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें. पौष्टिक आहार का सेवन करें. अधिक तला-भुना भोजन न करें. घर में बना खाना खाएं. अनियमित दिनचर्या से बचें. किसी भी काम का तनाव न लें. हर दिन योग और व्यायाम करें. शरीर को पर्याप्त आराम दें. 

मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां 
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नौकरी करने वाले इस सप्ताह हर कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे. वृषभ राशि के वैसे लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस सप्ताह शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार से जुड़े वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. हालांकि बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

कई स्रोतों से धन होगा प्राप्त 
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. इस सप्ताह कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. फिर भी खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए इससे बचत बढ़ेगी. इस सप्ताह अचानक किसी घरेलू जरूरत पर धन खर्च हो सकता है. इस सप्ताह शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश में विशेष सावधानी बरतें. 

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा
वृषभ राशि वालों पारिवारिक जीवन इस सप्ताह काफी खुशहाल रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. इस सप्ताह अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. 

विद्यार्थियों को मेहनत का मिलेगा फल 
विद्यार्थियों को इस सप्ताह उनके मेहनत का फल मिलेगा. प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को इस सप्ताह सफलता मिलने की संभावना है. इस सप्ताह कई छात्र दूसरे छात्रों के उपकरण देखकर अपने पास उनका अभाव महसूस कर सकते हैं. इसके कारण वो इस सप्ताह अपने घरवालों से किसी नए स्मार्ट फोन या लैपटॉप की मांग भी करते दिखाई देंगे.

उपाय
किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर दिन मां दुर्गा की पूजा करें. गरीबों को खाना खिलाएं. सभी के साथ अच्छ से बात करें.