scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 2-8 November 2026: वृषभ राशि वालों के पास इस सप्ताह कई स्रोतों से आएगा धन, नौकरी में प्रमोशन के साथ बन रहे इंक्रीमेंट के योग, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Vrishabha Saptahik Rashifal: वृषभ राशि वालों के ऊपर इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह नौकरी में प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं. व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा.

Advertisement
Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

Saptahik Vrishabh Rashifal 2 to 8 November 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026) मिश्रित फलदाई रहेगा. इस सप्ताह पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने पर हर कार्य में सफलता मिलेगी. इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखा होगा. 

सेहत का रखें ध्यान
चंद्र राशि से शनि के 11वें भाव में स्थित होने के कारण वृषभ राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा. कई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. काम में अधिक व्यस्तता के कारण वृषभ राशि वालों को थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में नियमित दिनचर्या बनाए रखें. संतुलित भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं. नींद भरपूर लें. हर दिन योग और व्यायाम जरूर करें. 

व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग
वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार या नौकरी करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाले है. नौकरी में प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट मिलने का योग बन रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से आपके बॉस काफी खुश रहेंगे. व्यवसाय करने वाले वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छा-खासा मुनाफा मिलने का योग है. चंद्र राशि से बृहस्पति के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं और नीतियों पर पुनर्विचार करते हुए, उसमें जरूरी सुधार करना पड़ सकता है. इस सप्ताह करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. मन लगाकर पढ़ाई करने से प्रतियोगी-परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे. 

आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी 
आर्थिक लिहाज से यह सप्ताह वृषभ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा. इस सप्ताह नौकरी में इंक्रीमेंट मिलने और व्यापार में अधिक मुनाफे से इनकम यानी आय में काफी वृद्धि होगी. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस सप्ताह यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो इससे पहले बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर ले लें. इस सप्ताह कई स्रोतों से पैसा आएग फिर भी आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. इस सप्ताह को किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है. 

कैसा रहेगा प्रेम और पारिवारिक जीवन
वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन भी इस सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. आप परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्य में भाग लेने के लिए जा सकते हैं. इस सप्ताह आपके घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा.

उपाय

  • शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं. 
  • प्रतिदिन गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं.
  • लकी अंक: 2
  • लकी रंग: हल्का गुलाबी