scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 2-8 February 2026: वृषभ राशि वालों पर इस सप्ताह पैसों की होगी बारिश... इनकम के बनेंगे नए स्रोत... नौकरी से लेकर कारोबार तक में होगा लाभ... सेहत का रखें ध्यान

Taurus Saptahik Rashifal: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी. कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. नौकरी से लेकर व्यापार तक में तरक्की मिलने के योग हैं. भाग्य साथ देगा, इसके चलते कम मेहनत पर भी सफलता मिलेगी.

Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (2-8 फरवरी 2026) फलदायी रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलने के चलते हर कार्य में सफलता मिलेगी. इस सप्ताह नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक तंगी नहीं रहेगी. 

कैसा रहेगा स्वास्थ्य  
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को कई गंभीर बीमारी परेशान नहीं करेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. फिर भी अपने खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही न करें. यदि ऐसा करेंगे तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. हर दिन योग और व्यायाम जरूर करें. घर का बना खाना ही खाएं.

अपनी ऊर्जा का सही दिशा में करें इस्तेमाल 
चंद्र राशि के संबंध में शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण अभी तक अपनी जिस ऊर्जा को आप खो चुके थे, वो सकारात्मक ऊर्जा इस सप्ताह आपके पास भरपूर मात्रा में होगी. ऐसे में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल कर उससे अच्छा लाभ अर्जित करें, अन्यथा इस सप्ताह काम का अतिरिक्त बोझ आपकी खीज की वजह बनेगा. इसके कारण आप खुद को मानसिक तनाव भी दे सकते हैं.

किसी चीज की जल्दबाजी में न करें खरीदारी 
वृषभ राशि वाले इस सप्ताह किसी भी चीज की जल्दबाजी में खरीदारी न करें. किसी भी चीज को खरीदने से पहले यह देख लें कहीं घर में यह चीज है तो नहीं. इस सप्ताह पैसा आपके पास आएगा इसका मतलब यह नहीं है कि खूब पार्टी और खरीदारी में पैसों को उड़ाएं. यदि आप ऐसा करेंगे तो आर्थिक तंगी आते भी देर नहीं लगेगी. इस सप्ताह किसी को भी पैसा उधार न दें.

कम मेहनत में ही मिलेंगे उत्तम परिणाम 
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को सामान्य से कम मेहनत में ही उत्तम परिणाम मिलेंगे. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उन्हें इस सप्ताह काफी लाभ मिलेगा. कही भी पैसा निवेश करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर लें. किसी के साथ साझा में व्यापार करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जांच-परख लें. यदि आपने किसी को कारोबार के सिलसिले में उधार दिया था अप्रत्याशित रूप से वह धन इस सप्ताह निकल आएगा. वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. बॉस की कृपा बनी रहेगी. आप समय पर हर कार्य को पूरा करेंगे.

विद्यार्थी मन लगाकर करें पढ़ाई 
इस सप्ताह विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी होगी. लक्ष्य प्राप्ति के लिए जो भी जरूरी है उसकी एक सूची बनाने की आवश्यकता रहने वाली है, क्योंकि ऐसा करके ही आप अपना बहुत सा समय और ऊर्जा बर्बाद होने से बचा सकेंगे, जिससे आपको आगे चलकर सुखद समाचार मिलने और अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी. करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा में निरंतर अभ्यास आपको दूसरों से आगे रखेगा. 

उपाय
किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर दिन मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें.