Taurus Weekly Horoscope
Taurus Weekly Horoscope
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (2-8 मार्च 2026) फलदायी रहेगा. भाग्य का साथ देने के चलते हर कार्य में सफलता मिलेगी. करियर में उन्नति मिलेगी. व्यापार में लाभ मिलेगा. इस सप्ताह कोई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. इससे आर्थिक परेशानी नहीं होगी.
सेहत का रखें ध्यान
चंद्र राशि के संबंध में 11वें भाव में शनि के स्थित होने के चलते वृषभ राशि वालों कि पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह सेहत अच्छी रहेगी. इस सप्ताह कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. पुरानी बीमारियों से भी इस सप्ताह मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह वृषभ राशि वाले ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. वृषभ राशि वाले इस सप्ताह अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें. पौष्टिक भोजन करें. बाहर का तेल और मसालेदार खाना खाने से बचें. हर दिन योग और व्यायाम जरूर करें.
आर्थिक स्थित रहेगी अच्छी
वृषभ राशि के जातकों पर इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इसके चलते आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फायदा होगा. इसके कारण आप कोई नया घर या वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं. नए सामान की खरीदारी से घर के सदस्य आप से खासा खुश भी दिखाई देंगे.
नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग
वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. ऑफिस में आपके काम से बॉस काफी खूश रहेंगे. व्यापार करने वालों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने की उम्मीद है. यदि इस सप्ताह आप कोई महत्वपूर्ण निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों से जरूर सलाह लें. इसके साथ ही वित्तीय एक्सपर्ट से बात करें. इस सप्ताह आपको पैसे कमाने के कई अवसर मिलेंगे. इस सप्ताह किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है.
स्टूडेंट्स मन लगाकर करें पढ़ाई
वृषभ राशि के विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपने स्कूल या कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट को लेकर घर के बड़ों या अपने भाई-बहन की सहायता की जरूरत होगी. ऐसे में जब भी समय मिले उनके साथ बैठकर, उनकी राय लेने की कोशिश करें. साथ ही अपने प्रोजेक्ट के बारे में भी उन्हें अवगत कराएं. यह सप्ताह छात्रों के लिए मुख्य रूप से अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करके आगे बढ़ने का है. ऐसे में इस समय आपको अपने मजबूत और कमजोर दोनों पक्षों का निर्धारण करना चाहिए और समय के अनुसार ही अपनी मेहनत को सही रफ्तार देनी चाहिए क्योंकि कुल मिलाकर मेहनती लोगों को ये समय सफलता देगा. कई बार छात्रों को अभी अच्छे समय का इंतजार करना पड़ेगा.
लव लाइफ रहेगी अच्छी
वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनकी लव लाइफ इस सप्ताह अच्छी रहेगी. अपने साथी के साथ छोटे-छोटे पलों की सराहना करने के लिए समय निकालें. रोमांस को फिर से जगाने के लिए डेट नाइट की योजना बनाएं. सिंगल वृषभ राशि वालों के लिए नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें. कोई अप्रत्याशित मुलाकात आपको सरप्राइज कर सकती है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो शादीशुदा है, उनका भी दांपत्य जीवन इस सप्ताह खुशहाल रहेगा.
उपाय
किसी भी समस्या से छुटकार पाने के लिए हनुमान जी कि आराधना करें. शुक्र को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के वस्त्र पहनें.