Taurus Weekly Horoscope
Taurus Weekly Horoscope
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (20-26 अप्रैल 2026) वरदान साबित होगा. इस सप्ताह कोई स्रोतों से धान का आगमन होगा. इससे पैसों की कमी नहीं होगी. घर-परिवार में खुशाहाली रहेगी. नौकरी में तरक्की मिलेगी और व्यापार में उन्नति मिलेगी.
सेहत का रखें ध्यान
वृषभ राशि के जातकों का इस सप्ताह कुल मिलाकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इसके बावजूद एक सही दिनचर्या का पालन करें. पौष्टिक आहार लें. घर का कम तेल और मसाला में बना खाना खाएं. हर दिन योग और व्यायाम करें. आपको इस बात का ऐहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो आप जीवन के हर पक्ष का आनंद उठा सकते हैं.
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर लेंगे भाग
वृषभ राशि के वैसे जातक जो अपने घर से दूर रहते हुए नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह किसी कारणवश अपने धन का खर्च करना पड़ सकता हैं, क्योंकि संभव है कि आप अचानक अपने दोस्तों के कहने पर किसी तरह की पार्टी करने या यात्रा का जाने का प्लान करें. चंद्र राशि के संबंध में शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस अवधि में आप अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ, कई सामाजिक कार्य में भी अधिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान करेंगे. इससे आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा.
करियर के लिए बहुत अच्छा रहेगा यह सप्ताह
इस सप्ताह आपको यह समझने की बेहद जरूरत है कि यदि आप अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं तो अपने मन को सकारात्मक रखने का प्रयास करें. राहु के चंद्र राशि से दसवें भाव में होने के कारण ये हफ्ता आपके करियर के लिए सामान्य से ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाले हैं. इसके परिणामस्वरूप इस दौरान आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. आपके काम से आपके बॉस खुश रहेंगे. बॉस आपके काम करने के तरीके से काफी प्रभावित रहेंगे. इस सप्ताह आप हर कार्य को समय पर पूरा करेंगे. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उन्हें इस सप्ताह काफी लाभ मिलेगा. इस सप्ताह आपको अपनी एक अलग पहचान बनाने का मौका मिलेगा. आपके काम की चर्चा हर जगह होगी.
मिलेगा भरपूर प्यार
वृष राशि की महिलाओं को 20 अप्रैल को अपनी ही राशि में चंद्रमा होने से पति का भरपूर प्यार मिलेगा. आपकी सादगी उनका दिल जीत लेगी. 21 और 22 अप्रैल को ससुराल वालों के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत शानदार रहेगी और परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी. आप इस सप्ताह पति के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकती है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है.
उपाय: हर दिन हनुमान जी पूजा करें. शुक्रवार के दिन एक सफेद ताजे फूल को एक छोटी कांच की कटोरी में पानी भरकर अपने बेडरूम की खिड़की के पास रखें. ऑफिस या अपने काम की जगह पर जाते समय अपने पर्स में एक छोटा सा सफेद रुमाल रखें, जिस पर थोड़ा सा इत्र लगा हो.शुक्रवार के दिन एक छोटे से सफेद सूती कपड़े में 5 दाने मिश्री और एक चांदी या स्टील का सिक्का बांधकर अपनी अलमारी के सुरक्षित कोने में रख दें.