Taurus Weekly Horoscope
Taurus Weekly Horoscope
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (20-26 जुलाई 2026) फलदायी रहेगा. यह सप्ताह धैर्य, संतुलन और व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में और शनि देव ग्यारहवें भाव में विराजमान रहेंगे, जिसका प्रभाव जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा. इस सप्ताह कुछ परिस्थितियां आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहेंगी, लेकिन शांत स्वभाव और सही निर्णय क्षमता के कारण रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे. नौकरी से लेकर व्यापार तक में सफलता मिलेगी.
स्वास्थ्य का रखें ध्यान और वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह वाहन चलाने वालों के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का संकेत दे रही है. छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए तेज गति, मोबाइल का उपयोग या यातायात नियमों की अनदेखी करने से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित खानपान से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, तैलीय भोजन से दूरी रखें. योग, व्यायाम तथा सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. पर्याप्त आराम करें.
आर्थिक मामलों में रखें संतुलन
इस सप्ताह किसी खुशी के अवसर पर आप दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ जश्न मनाने और खुलकर खर्च करने का मन बना सकते हैं. हालांकि उत्साह में जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना भविष्य में पछतावे का कारण बन सकता है. इसलिए बजट बनाकर ही खर्च करें और जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निवेश या आर्थिक फैसला लेने से बचें. आय और व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी.
करियर और व्यापार में खुलेंगे सफलता के नए रास्ते
शनि देव के ग्यारहवें भाव में स्थित होने से नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर बन सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता से प्रभावित होंगे. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है. व्यापारियों के लिए ग्राहकों का विश्वास और उत्पादों की गुणवत्ता सफलता की कुंजी साबित होगी. रियल एस्टेट, बैंकिंग, कृषि, वित्त, आभूषण, खाद्य पदार्थ, वस्त्र और पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं.
शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी सफलता
उच्च शिक्षा प्राप्त करने या किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा. आपकी मेहनत रंग ला सकती है और मनचाही सफलता से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी निरंतर प्रयास जारी रखने की सलाह दी जाती है.
1. वृषभ राशि वालों के लिए लकी डेट: 19, 22, 24
2. लकी रंग: क्रीम, हल्का हरा, सफेद
3. लकी दिन: बुधवार, शुक्रवार और शनिवार
उपाय
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प या कमल अर्पित करें. ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.