scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 23 February-1 March 2026: वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह कोई शुभ समाचार होगा प्राप्त, धन की नहीं होगी कमी, सेहत का रखें ख्याल 

Taurus Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के ऊपर इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इससे धन की कमी नहीं होगी. इस सप्ताह कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. नौकरी से लेकर व्यापार तक में तरक्की मिलेगी. 

Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (23 फरवरी-1 मार्च 2026) फलदायी रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इससे आर्थिक परेशानी नहीं होगी. एक लंबे अरसे के बाद ये सप्ताह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा. इस सप्ताह नौकरी से लेकर व्यापार तक में तरक्की मिलेगी. 
 
कोई बड़ी बीमारी नहीं करेगी परेशान 
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. फिर भी सेहत का ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह बाहर का तेल और मसालेदार खाना न खाएं. घर को बना पौष्टिक भोजन का सेवन करें. हर दिन योग और व्यायाम करें. इस सप्ताह अच्छी तरह आराम करें और थके होने पर भारी एक्टिविटी से बचें. अपना मूड ठीक करने के लिए छोटे ब्रीदिंग ब्रेक और आसान गेम्स आजमाएं.

लंबे समय के लिए निवेश रहेगा अच्छा 
चंद्र राशि के संबंध शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह यदि आप लंबे वक्त के लिए निवेश करेंगे, तो आप अच्छा फायदा हासिल कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह-मशवरा लेने के बाद ही किसी भी निर्णय पर पहुंचने की आवश्यकता होगी. इस सप्ताह व्यापार में काफी लाभ मिलने का योग बन रहा है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. आपके काम से बॉस काफी खुश रहेंगे. इस सप्ताह आप हर कार्य को समय पर पूरा करेंगे. कार्यस्थल पर इस सप्ताह कुछ सकारात्मक घटित हो सकता है. जब आपको इस बात का एहसास होगा कि दफ्तर में जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है. इसलिए उनके साथ अपने सभी खराब अनुभव भूलकर नई और सकारात्मक शुरुआत के लिए आपको ही कोई अच्छा फैसला लेना होगा.

घर में रहेगा खुशी का मौहाल 
इस सप्ताह घर में किसी नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. इससे परिवार के सदस्यों में भी भाईचारे की वृद्धि होगी, इसलिए सप्ताह के अंत में घरवालों के साथ इस खुशी को मनाते हुए किसी पिकनिक पर जाने का प्लान करें. इस सप्ताह वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्यार संबंध में हैं, उनकी लव लाइफ अच्छी रहेगी. दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा.

विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
विद्यार्थी इस सप्ताह अपने गुरुओं के ज्ञान का लाभ उठाते हुए, उनकी मदद व सहयोग लेने में बिलकुल भी न हिचकिचाएं, क्योंकि इस दौरान उनका ज्ञान और अनुभव ही आपको विषयों को समझने में आपकी मदद करेंगे, जिससे आप भविष्य की हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. इस सप्ताह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और इसके लिए यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं तो उसमें भी आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.