Taurus Weekly Horoscope
Taurus Weekly Horoscope
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (23-29 मार्च 2026) फलदायी रहेगा. इस सप्ताह भाग्य के साथ देने के कारण हर कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा. मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होगी. इस सप्ताह प्यार और पैसा दोनों मिलेगा.
सेहत का रखें ख्याल
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सेहत के लिहाज से भी अच्छा रहेगा. चंद्र राशि के संबंध में ग्यारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको कोई भी बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. इसके बावजूद सेहत का ध्यान जरूर रखें. घर का बना खाना खाएं. बाहर का तेल-मसाले वाले खाने से परहेज करें. हर दिन योग और व्यायाम करें.
नौकरी में तरक्की और व्यापार में मिलेगा लाभ
वृषभ राशि वालों के करियर के लिहाज से यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं. व्यापार में आपको लाभ हो सकता है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापारी करते हैं, वे इस सप्ताह अपने किसी करीबी या दोस्त की मदद से कोई अच्छा निवेश करने का फैसला ले सकते हैं. हालांकि कही भी निवेश करने से पहले, आपको उसके बारे से हर छोटी-बड़ी बात जानने की जरूरत होगी. यदि जरूरत पड़े तो आप इसमें किसी विशेषज्ञ या किसी बड़े की मदद भी लें सकते हैं.
वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके बॉस इस सप्ताह उनपर काफी प्रसन्न रहेंगे. इस सप्ताह आप विश्वसनीयता दर्शाने वाले कामों को प्राथमिकता दें और नए आइडिया के लिए जगह बनाने के लिए लंबित कार्यों को पूरा करें. जब भी संभव हो सहकर्मियों की मदद करें. इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा आपकोपुरस्कार या अतिरिक्त जिम्मेदारी दिला सकती है. यदि आपने अपना पैसा सट्टेबाजी या शेयर बाजार में लगा रखा था तो आपको इस सप्ताह भारी नुकसान होने की संभावना है. साथ ही आशंका है कि आप उस पैसों को वापस पाने के लिए, अपना और धन गलत काम में निवेश कर सकते हैं. इसलिए जितना संभव को खुद को सट्टेबाजी जैसी गलत आदतों से दूर रखें.
कैसी रहेगी आर्थिक स्थित
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. बस आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा और खर्च को कम करना होगा. इस सप्ताह आप बड़ी रकम उधार लेने या तुरंत निवेश करने से बचें. एक स्मार्ट योजना और सावधानी के साथ लेखा-जोखा इस सप्ताह आपके धन को अधिक सुरक्षित और मैनेजेबल बनाएगा. इस सप्ताह आप किसी को भी पैसा उधर नहीं दें.
लव लाइफ रहेगी अच्छी
वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छे रहेगा. उनकी लव लाइफ अच्छी रहेगी. सिंगल लोग किसी सामुदायिक कार्यक्रम में या किसी दोस्त के माध्यम से किसी से मिल सकते हैं. इस सप्ताह धीरे-धीरे आगे बढ़ें और दयालु स्वभाव बनाए रखें. वृषभ राशि के वैसे जातक जिनका विवाह हो गया है, उनका दांपत्य जीवन इस सप्ताह काफी अच्छा रहेगा.
मन लगाकर करें पढ़ाई
वृषभ राशि वाले विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी. इस सप्ताह नई तकनीकों को सीख कर यदि आप उसे अपनी पढ़ाई में इस्तेमाल करेंगे तो ही आप दूसरों से आगे निकल सकते हैं. खासतौर से वो जातक जो किसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें नई तकनीक को अपनाने और अपनी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने की जरूरत होगी.
करें ये उपाय
वृषभ राशि वाले इस सप्ताह किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर दिन ओम शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें. शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं. जरूरतमंदों को चावल या मिठाई का दान करें. गाय को हरा चारा या घास खिलाएं.