Taurus Weekly Horoscope
Taurus Weekly Horoscope
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (27 अप्रैल से 3 मई 2026) काफी फलदायी रहेगा. इस सप्ताह का सातों दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बेहद शुभ रहेगा. वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होगी. हर कार्य में सफलता मिलेगी.
सेहत का रखें ध्यान
वृषभ राशि वालों की सेहत कुल मिलाकर इस सप्ताह अच्छी रहेगी. कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. फिर भी इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखें. खान-पान का विशेष ध्यान दें. पोष्टिक भोजन करें. हर दिन योग और व्यायाम करें. चंद्र राशि के संबंध में 11वें भाव में शनि के स्थित होने के कारण इस सप्ताह मीठी चीजें खाने की इच्छा आपके मन में जागृत हो सकती है. इसे आप पूरा करते भी दिखाई देंगे लेकिन इस दौरान आपको ये बात भूलनी नहीं चाहिए कि आपकी यही इच्छा आपको लंबे समय की मधुमेह या वजन बढ़ने की समस्या दे सकती है.
धन का करें सही इस्तेमाल
वृषभ राशि वाले इस सप्ताह बिना विचार किए किसी को भी अपना पैसा उधार न दें. यदि आप ऐसा करेंगे तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी हो सकती है. ऐसे में अपने धन का सही इस्तेमाल करने के लिए आप अपने घर के बड़ों और बुजुर्गों से सलाह लें सकते हैं.
नौकरी में उन्नति और व्यापार में मिलेगी तरक्की
चंद्र राशि के संबंध में राहु के 10वें भाव में होने के कारण यह सप्ताह वृषभ राशि वालों को नौकरी बदलनी है या पेशे से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो यह समय एक बेहद शुभ समय साबित हो सकता है. हालांकि फिर भी जल्दबाजी न दिखाएं और हर निर्णय को लेकर सोच-विचार जरूर करें. वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. बॉस आपके काम से खुश रहेंगे. कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के बावजूद आप सभी कार्य समय से पूरा कर लेंगे. वृषभ राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. व्यापार आपको काफी लाभ मिलेगा. इस सप्ताह किसी भी प्रकार की बहस न करें और नहीं तनाव लें.
प्रतियोगी-परीक्षाओं में मिलेगी सफलता
वृषभ राशि के वैसे जातक जो प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, उनके इस सप्ताह खुशखबरी मिल सकती है. वो विद्यार्थी जो अपनी इच्छा अनुसार किसी अच्छे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे थे. उन्हें इस सप्ताह कुछ निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि संभव है कि आपको किसी के माध्यम से कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो, जिससे आपका मन उदास हो सकता है. इस सप्ताह करियर और पढ़ाई में धीरे-धीरे सुधार होगा.
उपाय
1. हर दिन ॐ शुक्रदेवाय नमः मंत्र का जाप करें.
2. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं.
3. जरूरतमंदों को चावल या सफेद कपड़े दान करें.