scorecardresearch

Taurus Weekly Horoscope 27 July to 2 Aaugust 2026: वृषभ राशि वालों की इस सप्ताह चमकेगी किस्मत! करियर में मिलेगी सफलता, कई स्रोतों से धन होगा प्राप्त, सेहत का रखें ध्यान

Vrishabha Saptahik Rashifal: वृषभ राशि के जातकों की किस्मत इस सप्ताह चमकेगी. इस सप्ताह रुका हुआ धन मिलने का योग बन रहा है. अतिरिक्त आय के अवसर मिलने की संभावना है. यहां आप विस्तृत साप्ताहिक राशिफल पढ़ सकते हैं. 

Taurus Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope

Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (27 जुलाई-2 अगस्त 2026) मिश्रित फलदाई लेकिन धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. सप्ताह के शुरुआती दिनों में मानसिक तनाव और पारिवारिक मामलों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी, जबकि मंगलवार शाम के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी. करियर में रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है.

सेहत का रखें ध्यान 
इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सप्ताह की शुरुआत में थकान, शरीर में जकड़न या पैरों में दर्द महसूस हो सकता है. समय पर भोजन करें, पर्याप्त नींद लें और रोजाना हल्की सैर या योग को दिनचर्या में शामिल करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और मानसिक तनाव से दूरी बनाने का प्रयास करें. नियमित दिनचर्या, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त आराम आपको पूरे सप्ताह ऊर्जावान बनाए रखेगा.

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर करें निवेश
धन के मामले में यह सप्ताह सतर्कता की मांग करता है. यदि इस समय आर्थिक लाभ हो रहा है तो इसे स्थायी मानकर लापरवाही न करें. किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें और जल्दी मुनाफा देने वाली योजनाओं से दूरी बनाए रखें. सप्ताह के मध्य के बाद रुका हुआ धन मिलने या अतिरिक्त आय के अवसर बन सकते हैं. अनावश्यक खर्च और फिजूल खरीदारी से बचना ही बेहतर रहेगा.

करियर में रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार
यदि पहले करियर में किसी प्रकार की निराशा या रुकावट का सामना करना पड़ा था तो इस सप्ताह स्थितियां सुधरती दिखाई देंगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से लाभ मिलेगा. मंगलवार शाम के बाद रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे. व्यापार करने वाले लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा, हालांकि सप्ताह के दौरान घर में मेहमानों के आने से उनकी पढ़ाई का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है.

पारिवारिक मामलों में रखें संयम
केतु देव चंद्र राशि के चौथे भाव में स्थित होने के कारण घर-परिवार में किसी बात को लेकर विवाद या मतभेद की स्थिति बन सकती है. सप्ताह की शुरुआत में रविवार और सोमवार को मन थोड़ा परेशान रह सकता है. किसी करीबी से बहस होने की भी आशंका है. ऐसे समय में गुस्से पर नियंत्रण रखें और दूसरों के विवाद में हस्तक्षेप करने से बचें. मंगलवार के बाद परिवार का सहयोग मिलेगा, घर का माहौल पहले से बेहतर होगा और पिता से जुड़ी कोई चिंता भी दूर हो सकती है. मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक रहेगा.

प्रेम संबंधों में धैर्य से मिलेगा सुख
लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह धैर्य और समझदारी की परीक्षा ले सकता है. शुरुआती दिनों में काम का तनाव रिश्तों पर हावी न होने दें. यदि जीवनसाथी या पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो तो तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. मंगलवार के बाद रिश्तों में मधुरता लौटेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिवार के साथ धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी. अविवाहित जातकों को नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए.

उपाय
1.
रोज सुबह उगते सूर्य को जल अर्पित करें.
2. हर दिन ॐ शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जप करें.
3. गाय को हरा चारा खिलाएं.