Taurus Weekly Horoscope
Taurus Weekly Horoscope
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (29-5 जुलाई 2026) मिश्रित फलदायी रहेगा. इस सप्ताह ईमानदारी से काम करेंगे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी. इस सप्ताह घर में खुशी का माहौल रहेगा. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी. वृषभ राशि के जातकों के पास इस सप्ताह कई स्रोतों से धन आएगा लेकिन पैसों को बेवजह खर्च करेंगे तो आपको आर्थिक परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है.
सेहत का रखें ख्याल
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी फिर भी आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा. इस सप्ताह नसों पर तनाव, थकान या हल्की उदासी महसूस हो सकती है. इस सप्ताह मीठी चीजें खाने की इच्छा आपको हो सकती है. इसे आप पूरा करते भी दिखाई देंगे लेकिन ध्यान रखें आपकी यह इच्छा आपको लंबे समय की मधुमेह या वजन बढ़ने की समस्या दे सकती है. ऐसे में मीठा ज्यादा न खाएं. इस सप्ताह अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें. पौष्टिक आहार का सेवन करें. घर का कम तेल और मसाला में बना खाना खाएं.
आर्थिक मामलों को लेकर बनाएं सही रणनीति
बृहस्पति के तीसरे भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपको अपने जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में धन खर्च करना होगा, जिसके चलते आप कुछ धन का अभाव महसूस कर सकते हैं. ऐसे में इस समय आपको शुरुआत में ही आर्थिक मामलों को लेकर एक सही रणनीति बनाने की सबसे अधिक आवश्यकता होगी. इससे आप अपने कई बेकार के खर्चों को काबू कर सकेंगे.
नौकरी में तरक्की और बिजनेस में सफलता मिलने का है योग
वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उन्हें इस सप्ताह तरक्की मिल सकती है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो बिजनेस करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. इस सप्ताह नौकरी करने वालों को छोटी-छोटी गलती, देरी या गलत जवाब देने से बचना चाहिए. इस सप्ताह हर काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. सहकर्मियों, वरिष्ठों या क्लाइंट से बातचीत करते समय स्वर शांत रखें. इस सप्ताह बिजनेस में कहीं पैसा निवेश करने जा रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर ले लें. इस सप्ताह विद्यार्थियों के जीवन में बहुत सी स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा. यदि आप प्रतियोगी-परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए यह सप्ताह सबसे बेहतरीन रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी राशि पर कई ग्रहों की कृपा होगी, जिससे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी.
उपाय
हर दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें. इससे आपकी हर परेशानी दूर हो जाएगी.