scorecardresearch

Navgrah in Astrology: 9 ग्रहों की कृपा पाने के लिए करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे धनवान

Nine Planets: कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही दान करना चाहिए. ऐसे करने से काफी लाभ मिलता है. यदि ऐसे ही कुछ भी दान करेंगे तो उसका लाभ मिलने की जगह नुकसान हो सकता है. यहां आप जान सकते हैं किस ग्रह के लिए क्या दान करना चाहिए?

Nine Planets Nine Planets

Navgrah in Astrology: ग्रह अगर कुंडली में समस्या दे रहे हों, तो उनका दान उत्तम माना जाता है. ग्रहों के दान का अर्थ होता है कि आप उस ग्रह को अपने जीवन से दूर कर रहे हैं. जब आप ग्रह के लिए दान करते हैं तो उस ग्रह का असर जीवन से समाप्त हो जाता है. अतः जिस ग्रह का दान करना हो, सोच समझकर ही करें. कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही दान करना चाहिए. ऐसे करने से काफी लाभ मिलता है. यदि ऐसे ही कुछ भी दान करेंगे तो उसका लाभ मिलने की जगह नुकसान हो सकता है. यहां आप जान सकते हैं किस ग्रह के लिए क्या दान करना चाहिए?

सूर्य, चंद्रमा और मंगल के लिए क्या और कब दान करें?
1. सूर्य का दान: सूर्य के लिए रविवार दिन में दान करना चाहिए. इसके लिए ताम्बे के बर्तन, गुड़ या गेंहू का दान करना चाहिए. 

2. चंद्रमा का दान: चंद्र के लिए सोमवार शाम या रात को दान करना चाहिए. इसके लिए दूध, चावल, चीनी या चांदी का दान करना चाहिए. 

3. मंगल का दान: मंगल ग्रह के लिए मंगलवार दिन में दान करें. मंगल के लिए गुड़, ताम्बे के बर्तन या लाल वस्त्र का दान करें. गाय को गुड़ या लाल फल भी खिलाया जा सकता है. 

बुध, बृहस्पति और शुक्र के लिए क्या और कब दान करें?
1. बुध का दान: बुध के लिए बुधवार दिन में दान करें. बुध के लिए हरे फल या हरी सब्जियों का दान करें. बुध के लिए गाय को हरा चारा या पालक खिलाया जा सकता है. 

2. बृहस्पति का दान: बृहस्पति के लिए बृहस्पतिवार दिन में दान करें. बृहस्पति के लिए केला, हल्दी, चने की दाल या सोने का दान करें. किसी धर्मस्थान पर केले का दान करना भी उत्तम होगा. 

3. शुक्र का दान: शुक्र के लिए शुक्रवार शाम को दान करें. इसके लिए सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र या सुगन्ध का दान करें. 

शनि, राहु और केतु के लिए क्या और कब दान करें? 
1. शनि का दान:
शनि के लिए शनिवार शाम को दान करें. इसके लिए काला चना, काली उरद की दाल या सरसों के तेल का दान करें. किसी निर्धन को लोहे के बर्तन का दान भी कर सकते हैं. 

2. राहु का दान: राहु के लिए शनिवार को मिश्रित अनाज का दान करें. पक्षियों को दाना डालना भी लाभकारी होता है. 

3. केतु का दान: केतु के लिए मंगलवार को धर्मस्थान में सेवा करें. कुत्ते को रोटी, बिस्कुट या ब्रेड खिलाना भी उत्तम होता है.