scorecardresearch

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर चले गए हैं कर्क राशि में, जानें इसका आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Mangal Rashi Parivartan 2026: मंगल ग्रह 18 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर में अपनी राशि को बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं. आइए जानते हैं मंगल का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव डालेगा. इसका देश-दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Advertisement
Mangal Gochar 2026 Mangal Gochar 2026

मंगल ग्रह अभी तक मिथुन राशि में विद्यमान थे. अब मंगल 18 सितंबर 2026 को को दोपहर बाद कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मंगल की यह स्थिति कमजोर मानी जाती है. मंगल की यह कमजोर स्थिति 12 नवंबर 2026 तक बनी रहेगी. इस स्थिति में मंगल बहुत सारी समस्याओं को जन्म देंगे. 

मंगल के इस राशि परिवर्तन का देश दुनिया पर क्या पड़ेगा प्रभाव
मंगल के राशि परिवर्तन के समय मंगल गुरु के साथ हो गए हैं. जल की तीनों राशियां प्रभावित हो गई हैं. अष्टम भाव में केतु विद्यमान हैं. संघट चक्र में केतु का सम्बन्ध मंगल से और चन्द्रमा का सम्बन्ध शनि से बन रहा है. यह समय प्राकृतिक आपदाओं का हो सकता है. साथ ही दुनिया के अलग जगह तनाव बढ़ सकता है. उत्तर पूर्व तथा बंगाल के इलाके अशांत हो सकते हैं. भारत में आंतरिक अशांति फैल सकती है. महिलाओं को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य तथा सुरक्षा का ध्यान देना होगा. 

मंगल के राशि परिवर्तन का राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव 
यह परिवर्तन बहुत तेजी से प्रभाव दिखाएगा. वृषभ, कन्या, तुला और कुम्भ राशि के लिए यह परिवर्तन शुभ है. इनके रुके हुए काम पूरे होंगे, सफलता मिलेगी. हालांकि इनको भी जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए.  मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. करियर में किसी भी प्रकार का कोई जोखिम न लें. इस समय चोट चपेट से भी बचाव करें. मेष, सिंह और धनु राशि वाले अपने पारिवारिक जीवन और कारोबार का ध्यान रखें. दुर्घटना, शल्य चिकित्सा और मुकदमेबाजी आदि समस्याओं से बचें. 

मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल नहीं है तो क्या उपाय करें 
यह राशि परिवर्तन मेष, सिंह और धनु राशि के लिए ज्यादा प्रतिकूल है. इस समय नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें. प्रातः और सायं एक-एक बार कार्तिकेय स्रोत का पाठ करें या  उनके द्वादश नामों का उच्चारण करें. आप सुबह और शाम हर दिन संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ भी कर सकते हैं.  संभव हो तो नियमित रूप से गुड़ का दान करें. लाल रंग की वस्तुओं से इस समय परहेज करें.