Relationship Tips
Relationship Tips
हर रिश्ते के लिए अलग-अलग ग्रह जिम्मेदार होते हैं. सूर्य पिता के रिश्ते से संबंध रखता है. चंद्रमा माता का और मंगल भाई बहन का ग्रह है. बुध ननिहाल पक्ष का और बृहस्पति ददिहाल पक्ष का कारक है. बृहस्पति संतान पक्ष के रिश्तों का स्वामी होता है. शुक्र दांपत्य जीवन के रिश्तों का ग्रह है. शनि अपने अधीन लोगों के साथ रिश्तों का स्वामी है. रिश्तों को बनाने और निभाने में सबसे ज्यादा भूमिका चंद्रमा और मंगल की होती है.
रिश्तों में कब होती है समस्या पैदा
1. रिश्तों के स्वामी ग्रह के कमजोर होने पर.
2. कुंडली में रिश्तों के भाव के खराब होने पर.
3. रिश्तों में राहु का प्रभाव होने पर.
4. कुंडली में अग्नि तत्व की मात्रा ज्यादा होने पर.
5. चंद्रमा या मंगल के खराब होने पर.
रिश्तों को ठीक करने के लिए क्या करें
पिता के रिश्तों को ठीक करने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें. रविवार का उपवास रखेंगे तो और भी उत्तम होगा. माता के साथ अच्छे रिश्ते के लिए शिव जी की उपासना करें. सोमवार को शिव मंदिर में सफेद फूल और जल अर्पित करें. भाई-बहन के साथ अच्छे रिश्तों के लिए हनुमान जी की उपासना करें. मंगलवार को गुड़ का दान करना भी लाभकारी होगा. ननिहाल के रिश्तों के लिए ढेर सारे पौधे लगाएं. बुधवार को गाय या पशु को चारा खिलाना भी लाभदायक होगा. ददिहाल या संतान के रिश्तों के लिए बृहस्पतिवार को कृष्णजी को हल्दी का तिलक लगाएं. किसी धर्मस्थान में जाकर प्रार्थना करें. दाम्पत्य जीवन की बेहतरी के लिए शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करें. इस दिन सफेद मिठाई का दान भी करें. अधीनस्थों के साथ रिश्ते के लिए शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं. अपने अधीनस्थों को इस दिन मिठाई भी जरूर बांटें.
कोई रिश्ता टूट गया हो तो उसे ठीक करने लिए क्या करें
नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल में गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएं. नित्य प्रातः मधुराष्टक का पाठ करें. इसके बाद रिश्ते के ठीक होने की प्रार्थना करें. आपको मालूम हो कि विश्वा कस किसी भी रिश्ते की नींव है. ऐसे में विश्वास को कभी भी टूटने न दें. भरोसा टूटने पर रिश्ते बिखर जाते हैं. किसी भी रिश्तों को लंबे समय तक ले जाना है तो एक-दूसरे पर विश्वास जरूर करें. ऐसा करने रिश्ता लंबा चलता है. यदि प्रेमी-प्रेमिका हैं तो यह रिश्ता शादी तक भी पहुंचता है. किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए हमेशा एक-दूसरे के साथ ईमानदार रहें.