scorecardresearch

Astrology: शनिदेव की चाल में आया बड़ा बदलाव, हो चुके हैं मर्गी.. जानें किन राशियों पर पड़ेगा गहरा असर?

ज्योतिष में शनि का मार्गी होना एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. जब शनि ग्रह वक्री अवस्था से निकलकर दोबारा सीधी चाल से चलना शुरू करता है, तो उसे मार्गी होना कहा जाता है.

Advertisement

शनिदेव के हर परिवर्तन का राशियों पर गहरा असर पड़ता है. शनिदेव 28 नवंबर को मार्गी हो रहे हैं. इसके पहले शनि वक्री होकर मीन राशि में विद्यमान थे. अब शनि के मार्गी होने से शनिदेव ज्यादा शक्तिशाली हो गए हैं. इसके राजनैतिक और सामजिक परिणाम काफी ज्यादा होंगे. कुल मिलाकर शनि के मार्गी होने से स्थितियां मध्यम ही रहेंगी. ज्यादातर लोगों के करियर और स्वास्थ्य में समस्यायें रहेंगी.

क्या होता है शनि का मार्गी होना, क्या पड़ते हैं असर?
ज्योतिष में शनि का मार्गी होना एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. जब शनि ग्रह वक्री अवस्था से निकलकर दोबारा सीधी चाल से चलना शुरू करता है, तो उसे मार्गी होना कहा जाता है. जब शनि वक्री होता है, तो उसका प्रभाव अंदरूनी स्तर पर ज़्यादा महसूस होता है. जैसे पुरानी गलतियों की समीक्षा, देरी, बाधाएं आदि. जब शनि मार्गी होता है, तो अटके हुए कामों में गति आती है, स्थितियां स्पष्ट होती हैं और परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं. यह समय कर्मों के फल को अधिक सीधे तौर पर देने वाला माना जाता है.

मेष, वृष और मिथुन राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव मार्गी होने का? 
मेष राशी के करियर और स्थान में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. साथ ही व्यर्थ की चिंता और अपयश की संभावनाएं बन सकती हैं. तो वहीं वृष राशी के जीवन के रुके हुए काम बनने लगेंगे. वाद विवाद और मुकदमों में सफलता मिलेगी. मिथुन राशी की बात करें तो स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं और करियर तथा आर्थिक स्थिति में सुधार होता जाएगा. 

कर्क, सिंह और कन्या राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव? 
कर्क राशी के करियर और जीवन में काफी चीजें बदल जाएंगी. उनके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में बाधा के योग बन सकते हैं. सिंह राशी की बात करें तो स्थान परिवर्तन के योग बन जाएंगे. लेकिन सेहत व करियर के मामलों में सावधान रहें. कन्या राशी को नौकरी और कारोबार में लाभ होगा परन्तु स्वास्थ्य में काफी उतार चढ़ाव रह सकता है. 

तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर शनि का क्या असर होगा? 
तुला राशी का स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति बेहतर होगी. करियर और विवाह के मामलों में सफलताएं मिलेंगी. तो वहीं वृश्चिक राशी के स्वास्थ्य और करियर में समस्या हो सकती है. उनके विवाह और संतान के मामलों में तेजी आ सकती है. धनु राशी के करियर और स्वास्थ्य की समस्याएं हल हो जाएंगी. उनके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. 

मकर, कुम्भ और मीन राशि पर मार्गी होने का क्या प्रभाव पड़ेगा ? 
मकर राशी के करियर और धन की दशा उत्तम होती जाएगी. उनके रुके हुए काम पूरे होते जाएंगे. कुम्भ राशी को काफी मेहनत से धन लाभ हो सकेगा. उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में समस्याएं रह सकती हैं. मीन राशी के करियर और धन की समस्याएं हो सकती हैं. बड़े काम और बड़े निर्णयों में सावधानी जरूर रखें.