scorecardresearch

Shukra Grah: अलग-अलग राशियों के लोगों के जीवन पर शुक्र का क्या पड़ता है प्रभाव? बस एक क्लिक में जान लीजिए आप 

शुक्र ग्रहों में कोमल और सौंदर्यवान माना जाता है. इसको ग्रहों में मंत्री पद प्राप्त है. यह जीवन की भावनाओं से संबंध रखता है. कुछ लोग कुछ अंशों में इसे गुरु का दर्जा भी देते हैं. यह विवाह प्रेम और सुख प्रदान करने वाला ग्रह है. 

Advertisement
Shukra Grah Shukra Grah

शुक्र मुख्य रूप से हमारे जीवन के सुख से संबंध रखता है. वैभव, ऐश्वर्य, सम्पदा और ग्लैमर शुक्र की कृपा से ही मिलते हैं. जीवन में प्रेम, करुणा और सौंदर्य शुक्र के कारण ही आता है. पुरुषों के जीवन में स्त्री सुख भी शुक्र के कारण मिलता है. कोई भी वैवाहिक जीवन शुक्र की कृपा से ही चलता है. शुक्र मुख्यतः जल तत्व का ग्रह है. इसकी दो राशियां वृष और तुला हैं. वृष राशि पृथ्वी तत्व की राशि है, जबकि तुला वायु तत्व की. वृष राशि के लिए शुक्र अनुशासन पैदा करता है जबकि तुला राशि के लिए शुक्र उन्मादी हो जाता है. वैसे इन दोनों में से शुक्र की ज्यादा प्रिय राशि तुला है.

मेष, वृष और मिथुन राशि पर शुक्र कैसा डालता है प्रभाव 
मेष: इनको शुक्र से वाणी, धन और पारिवारिक सुख मिलता है. यहां पर वैवाहिक जीवन पूरी तरह से शुक्र पर निर्भर करता है.

वृष: इनको शुक्र से अच्छा स्वास्थ्य और शानदार व्यक्तित्व मिलता है. इनकी नौकरी तभी अच्छी रह सकती है, जब शुक्र अच्छा हो. 

मिथुन: इनको शुक्र से संतान, विद्या और बुद्धि का वरदान मिलता है. शुक्र से ही इनको जीवनसाथी का प्रेम और ऐश्वर्य मिल पाता है. 

कर्क, सिंह और कन्या राशि पर शुक्र कैसा डालता है प्रभाव 
कर्क:
शुक्र से इनको भावनाएं, करुणा, प्रेम और अच्छा ह्रदय मिलता है. शुक्र ही इनको अच्छी आय और अच्छी नौकरी दे सकता है. 

सिंह: शुक्र से इनको साहस, भाई-बहन और यात्राओं का सुख मिलता है. शुक्र के कारण ही इनको उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. 

कन्या: शुक्र ही इनके भाग्य, धर्म और विदेश यात्राओं को नियंत्रित करता है. शुक्र के कारण ही इनको अच्छी वाणी, धन और पारिवारिक सुख मिलता है. 

तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर शुक्र कैसा डालता है प्रभाव 
तुला:
इनका स्वास्थ्य और उम्र शुक्र के हाथों में होता है. इनको पूरा व्यक्तित्व और आकर्षण शुक्र से ही प्राप्त होता है. 

वृश्चिक: इनका विवाह, कारोबार और रिश्ते शुक्र पर निर्भर करते हैं. इनका मान सम्मान, यश और ग्लैमर शुक्र पर ही निर्भर करता है. 

धनु: इनकी नौकरी और रोजगार पूरी तरह से शुक्र के हाथों में होता है. इनकी बीमारियां, कर्जे और शत्रु सब शुक्र से ही सम्बन्ध रखते हैं. 

मकर, कुंभ और मीन राशि पर शुक्र कैसा डालता है प्रभाव 
मकर:
इनको उच्च पद, प्रतिष्ठा और मान सम्मान शुक्र से मिलता है. इनको संतान और विद्या-बुद्धि भी शुक्र की कृपा से ही मिलती है. 

कुंभ: इनका मन, ह्रदय, भावनाएं और सोच शुक्र से नियंत्रित होता है. शुक्र ही इन्हें भाग्यवान भी बनाता है और आध्यात्मिक भी. 

मीन: इनकी आयु और आकस्मिक सफलता शुक्र से प्राप्त होती है. लेखन, कला, संगीत और अभिव्यक्ति की क्षमता भी इन्हें शुक्र ही देता है.