scorecardresearch

Shukra Grah: क्या आपका शुक्र कमजोर है? जानें इस ग्रह को मजबूत करने के उपाय 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, ऐश्वर्य, ग्लैमर और प्रेम का कारक माना जाता है. यहां आप जान सकते हैं शुक्र के कमजोर होने के लक्षण क्या हैं और इस ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए. 

Advertisement
Shukra Grah Shukra Grah

शुक्र को ग्रहों में कोमल और सौंदर्यवान माना जाता है. वेदों और ज्योतिष में शुक्र को दैत्य गुरु या ग्रहों का मंत्री माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, ऐश्वर्य, ग्लैमर और प्रेम का कारक माना जाता है. शुक्र मुख्यतः जल तत्व का ग्रह है. इसकी दो राशियां वृष और तुला हैं. वृष राशि पृथ्वी तत्व की राशि है, जबकि तुला वायु तत्व की. वृष राशि के लिए शुक्र अनुशासन पैदा करता है जबकि तुला राशि के लिए शुक्र उन्मादी हो जाता है. यहां आप जान सकते हैं शुक्र के कमजोर होने के लक्षण क्या हैं और इस ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए. 

किसी ग्रह की स्थिति को लक्षणों से कैसे जान सकते हैं? 
हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का प्रभाव होता है. व्यक्ति के स्वभाव, खान पान, करियर आदि पर ग्रहों का विशेष प्रभाव पड़ता है. ये ग्रह व्यक्ति की आदतों और पसंद नापसंद पर भी असर डालते हैं. किसी व्यक्ति को ठीक से समझकर ये जाना जा सकता है कि, उस पर किस ग्रह का प्रभाव है. साथ ही यह भी समझा जा सकता है कि उसका कौन सा ग्रह मजबूत है और कौन सा ग्रह कमजोर है. शुक्र के कमजोर या मजबूत होने के लक्षण बहुत जल्दी समझे जा सकते हैं. 

क्या है लक्षण शुक्र के कमजोर होने के?
व्यक्ति बिलकुल आकर्षक नहीं होता, न तो रूप रंग से और न ही परिधान से. व्यक्ति बहुत साफ सुथरा और अच्छे तरीके से नहीं रहता. सुविधा कितनी भी जुटा ले पर सुख नहीं पा सकता. अगर पुरुष का शुक्र कमजोर है तो उसे स्त्री सुख कभी नहीं मिल सकता. साथ ही दाम्पत्य जीवन में सुख आ ही नहीं सकता. ऐसे व्यक्ति ज्यादातर काम भाव और प्रदर्शन में ही लिप्त रहते हैं. 

क्या है शुक्र के मजबूत होने के लक्षण? 
व्यक्ति बहुत आकर्षक होता है, दिखने में कैसा भी हो पर व्यवहार और स्वभाव अदभुत होता है. ऐसे लोग बहुत ज्यादा नाम-यश अर्जित करते हैं और अमूमन ग्लैमरस होते हैं. ऐसे लोगों को स्त्रियों से बहुत सम्मान मिलता है और दाम्पत्य जीवन सुखद होता है. ऐसे लोगों को नींद बहुत अच्छी आती है, सोने में तेज होते हैं. सुख और सुविधा बड़ी आसानी से मिल जाती है. 

शुक्र के कमजोर होने पर क्या उपाय करें? 
शुक्र के मंत्रों का भोर में जाप करें. हल्की सुगंध वाले इत्र का प्रयोग करें. साफ सुथरे और अनुशासित तरीके से जीवन बिताएं. प्रातः काल मिसरी और दोपहर के भोजन में दही जरूर खाएं. सफेद रंग या गुलाबी रंग का खूब प्रयोग करें. महिलाओं और बच्चों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. सलाह लेकर ओपल या जरकन धारण करें.