scorecardresearch

Daily habits for Success: किस तरह से हमारी आदतें किस्मत पर डालती हैं असर, कुंडली में कमजोर ग्रह को कैसे करें मजूबत, बस एक क्लिक में यहां जानिए 

Impact of Bad Habits on Luck: हर बुरे परिणाम के पीछे भाग्य से ज्यादा हमारी बुरी आदतों का दोष होता है. ऐसी कई बुरी आदतों के बारे में पंडित शैलेंद्र पांडेय बता रहे हैं, जो निश्चित तौर पर हमारे भाग्य का खेल बिगाड़ती हैं.

Impact of Bad Habits on Luck Impact of Bad Habits on Luck

Our Habits Influence Our Destiny: हर बुरे परिणाम के पीछे भाग्य से ज्यादा हमारी बुरी आदतों का दोष होता है. कुंडली में जिन ग्रहों का प्रभाव होता है, उसी के अनुसार हमारी अच्छी या बुरी आदतें हो जाती हैं या हमारी आदतों के अनुसार हमारे ग्रह कमजोर या मजबूत होते जाते हैं.पंडित शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि हमारी बुरी आदतों की वजह से कभी-कभी हमारे मजबूत ग्रह भी खराब हो जाते हैं. जो ग्रह कुंडली में कमजोर हैं, उनको बेहतर करने की आदतें अपनानी चाहिए ताकि वो ग्रह मजबूत हो जाएं.

बैठे हुए पैर हिलाने से हमारे भाग्य और जीवन पर क्या पड़ता है प्रभाव 
जो लोग बैठे हुए पैर हिलाते हैं, उनका चन्द्रमा कमजोर होता है. इस आदत वाले लोग मानसिक रूप से कमजोर होते हैं. इन्हें अनावश्यक तनाव पाने की आदत होती है. इस आदत को छोड़ देने से मानसिक स्थिति मजबूत हो जाती है. माता का स्वास्थ्य भी उत्तम हो जाता है. 

नाखून चबाने की आदत का हमारे जीवन पर क्या पड़ता है प्रभाव 
लोग नाखून चबाते हैं, उनका सूर्य कमजोर होता है. ऐसे लोगों को आंखों की समस्या हो जाती है. बिना कारण के अपयश मिलता है. इस आदत को छोड़ देने से मान-सम्मान बढ़ता है. आंखों की रोशनी में सुधार होता है. 

घर में कपड़ों और जूते-चप्पल को बिखेरकर रखने का प्रभाव 
यह आदत बताती है कि आपका शनि खराब है. इस आदत के कारण अक्सर रोजगार में उतार चढ़ाव होता है. साथ ही व्यक्ति के घर में चोरी आदि की घटनाएं घट जाती हैं. इस आदतको छोड़ देने से रोजगार और करियर में स्थायित्व आता है. साथ ही घर के बच्चों की शरारतें कम हो जाती हैं. 

किन शुभ आदतों को अपनाने से हमारे कौन से ग्रह होते हैं मजबूत 

  • माता-पिता का सुबह-सुबह चरण स्पर्श करने से सूर्य और चन्द्रमा दोनों मजबूत होते हैं.
  • अपने कपड़ों, जूतों, घड़ियों और आभूषणों को व्यवस्थित रखने से शनि मजबूत होता है.
  • अपने शयनकक्ष और बाथरूम को साफ रखने से शुक्र मजबूत होता है.
  • पेड़-पौधों में नियमित जल डालने से और पशु-पक्षियों को दाना डालने से बुध मजबूत होता है.
  • रक्तदान करने से या दवा का दान करने से मंगल मजबूत होता है.
  • बुजर्गों की सेवा करने से या धर्मस्थान पर जाने से बृहस्पति मजबूत होता है.
  • थाली का पूरा खाना खाने से और खुद थाली उठाकर रखने से राहु अच्छा होता है.
  • रात में सोने के पहले प्रार्थना करने से सारे ग्रहों की समस्या दूर होती है.