scorecardresearch

Surya Gochar 2026: सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में करेंगे प्रवेश, जानें इससे किस राशियों की चमकेगी किस्मत, किसको नौकरी से लेकर व्यापार तक में होगा फायदा

सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं और वह इस राशि में 15 नवंबर 2026 तक रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य का यह राशि परिवर्तन नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है. यहां आप जान सकते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ?

Advertisement
Surya Gochar 2026 Surya Gochar 2026

सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं. पंडित शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि इस राशि में सूर्य की स्थिति सबसे कमजोर होती है. इस बार सूर्य देव बुध और शुक्र के साथ हो जाएंगे. अष्टम भाव में चंद्रमा रहेंगे और सूर्य पर मंगल की दृष्टि होगी. यह स्थिति आम जनमानस के लिए बहुत अच्छा नहीं है. सूर्य इतनी कमजोर स्थिति में 15 नवंबर तक रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य का यह राशि परिवर्तन नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है. कुछ लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, तो कुछ के लिए आय और रिश्तों के लिहाज से समय महत्वपूर्ण रहेगा. यहां आप जान सकते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन का राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

सूर्य के राशि परिवर्तन का राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
मेष: स्वास्थ्य पर ध्यान दें. क्रोध करके रिश्तों को न बिगाड़ें. 

वृष: स्वास्थ्य में सुधार होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. 

मिथुन: करियर में समस्या हो सकती है. सेहत पर ध्यान दें.  

कर्क: करियर में समस्या हो सकती है. चोट चपेट से सावधान रहें. 

सिंह: स्वास्थ्य में सुधार होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. 

कन्या: सेहत बिगड़ सकती है. रिश्तों में समस्या हो सकती है. 

तुला: सहयोगियों से संबंध खराब हो सकते हैं. परिवार की समस्या परेशान कर सकती है. 

वृश्चिक: अपयश का सामना करना पड़ सकता है. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. 

धनु: धन लाभ के योग हैं. करियर में सफलता के योग हैं. 

मकर: स्वास्थ्य और मानसिक समस्याएं हल होंगी. धन लाभ के योग हैं. 

कुंभ: रिश्तों में समस्या हो सकती है. स्वभाव और वाणी पर नियंत्रण रखें. 

मीन: चोट चपेट और हड्डियों की समस्या से बचें. करियर में बड़ी समस्या हो सकती है. 

यदि सूर्य का यह राशि परिवर्तन अनुकूल न हो तो क्या करें 
नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें. इसके बाद सूर्याष्टक का एक बार पाठ करें. रविवार को नमक और तेल का सेवन बंद कर दें. हर रविवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर प्रार्थना करें.