scorecardresearch

Surya Grahan 2026: सूर्यग्रहण का किस राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानें

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका समेत दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखेगा. अफ्रीका और द. अमेरिका में भी ग्रहण लगेगा. हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं नजर आएगा. ऐसे में भारत में सूतक काल नहीं लागू होगा. किस राशि वालों पर सूर्यग्रहण का क्या असर पड़ेगा? चलिए जानते हैं.

Surya Grahan 2026 Surya Grahan 2026

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट की रहने वाली है. ये सूर्य ग्रहण शाम 5 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 11 मिनट के बीच अपने पीक पर होगा. ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका समेत दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखेगा. अफ्रीका और द. अमेरिका में भी ग्रहण लगेगा. हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं नज़र आएगा. ऐसे में भारत में सूतक काल नहीं लागू होगा. चलिए बताते हैं किस राशि वालों पर इस सूर्यग्रहण का क्या असर होगा?

मेष राशि-
आय के नए साधन बनेंगे. शोध और ज्ञान में बढ़ोतरी के लिए सबसे अच्छा समय है. आदित्य ह्दय स्रोत का पाठ करना चाहिए.

वृषभ राशि-
नौकरी में लाभ हो सकता है. सेहत पर ध्यान रखना होगा. सूर्यदेव को जल देना चाहिए. दुर्गा चालिसा का पाठ करना चाहिए.

मिथुन राशि-
नौकरी में ट्रांसफर संभव है. पिता का आशीर्वाद मिलेगा. हरी वस्तु का दान करें. सूर्य को जलद देना नहीं भूलना है.

तुला राशि-
इस सूर्यग्रहण में तुला राशि वालों को रिलेशनशिप में सतर्क रहना होगा. जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें. तनाव से बचना होगा. आपको नियम-संयम का पालन करना होगा. सूर्यदेव की आराधना करना होगा.

वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन का योग है. जातकों को मेडिटेशन करना होगा. तनाव से बचना होगा. हनुमान जी की पूजा करनी होगी.

धनु राशि-
धनु राशि के जातकों को छोटे भाइयों के साथ विवाद में ना पड़े. जातकों को संयम से काम करना होगा. जातकों को विष्णु जी की पूजा करनी होगी.

कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों को खर्चों पर काबू रखना होगा. सेहत का ध्यान रखना होगा. धन लाभ हो सकता है. जातकों को शिव मंत्र का जाप करना होगा.

सिंह राशि-
सिंह राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में संयम बरतना होगा. सेहत पर ध्यान देना होगा. सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.

कन्या राशि-
जातकों को शिक्षा क्षेत्र में फायदा होगा. दुश्मनों से सावधान रहना होगा, वो नुकसान पहुंचा सकते हैं. नौकरी में परिवर्तन का योग है. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

मकर राशि-
जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा. सावधानी से निवेश करना होगा. खर्चों पर काबू रखना होगा. शिव मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि-
जातकों को रिश्तों में संतुलन बनाए रखना होगा. जातकों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी. शिव परिवार का अभिषेक करें.

मीन राशि-
जातकों को सावधानी से निवेश करना होगा. सोच-समझकर फैसला करना होगा. भगवान विष्णु की आरती करें.

ये भी पढ़ें: