scorecardresearch

इस राशि के लोगों को बनाए अपना बेस्ट फ्रेंड...कभी नहीं तोड़ेंगे फ्रेंडशिप

जिंदगी में हर किसी को एक अच्छे और सच्चे दोस्त की तलाश होती है. एक ऐसा कोई जो आपकी बात सुन सके या फिर निराश होने पर आपको हंसा सके. आपने कई बार देखा होगा कि अक्सर खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताने वाले दोस्त मुसीबत के समय मुंह मोड़ लेते हैं.

Advertisement
Representative Image (Unsplash) Representative Image (Unsplash)
हाइलाइट्स
  • मुसीबत के समय मुंह मोड़ लेते हैं दोस्त

  • सच्ची दोस्ती के लिए आपकी राशि और लग्न होती है जिम्मेदार

जिंदगी में हर किसी को एक अच्छे और सच्चे दोस्त की तलाश होती है. एक ऐसा कोई जो आपकी बात सुन सके या फिर निराश होने पर आपको हंसा सके.आपने कई बार देखा होगा कि अक्सर खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताने वाले दोस्त मुसीबत के समय मुंह मोड़ लेते हैं. कई बार आपके पास दोस्त तो बहुत सारे होते हैं लेकिन हर किसी से आप वो जुड़ाव नहीं महसूस कर पाते. क्या आपको पता है कि इसके लिए आपकी राशि और लग्न जिम्मेदार होते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन सी राशि वाले लोग अच्छे मित्र साबित होते हैं और किसकी किसके साथ दोस्ती अच्छी निभती है.

मेष राशि
मंगल की इस राशि में जिनका जन्म हुआ है उनके लिए सबसे अच्छे मित्र सिंह और धनु राशि के व्यक्ति होते हैं. वहीं मिथुन, तुला और कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है.

वृषभ राशि
इनकी दोस्ती कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि वालों के साथ सामन्य रहती है जबकि बुध की कन्या राशि और शनि की मकर राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती यादगार होती है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग खुशमिजाज होते हैं. ये जिनके साथ रहते हैं हर मोड़ पर उनका साथ देते हैं और अपने दोस्‍त का साथ नहीं छोड़ते हैं. यदि आपके दोस्‍तों में मिथुन राशि का व्‍यक्ति शामिल है तो आप खुशकिस्‍मत हैं. 

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग काफी सेंसिटिव और सेल्फ - प्रोटेक्टिव होते हैं. इनकी वृष और मीन राशि के लोगों से दोस्ती बड़ी आसानी से हो जाती है. 

सिंह राशि 
सूर्य की राशि सिंह को बेस्ट फ्रेंडशिप के लिए मिथुन और तुला राशि वालों का साथ पसंद होता है.

कन्या राशि
वृष एवं मकर राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती विशेष रुप से सफल होती है. कर्क, वृश्चिक एवं मीन राशि के व्यक्तियों के साथ इनकी दोस्ती ठीक रहती है. 

तुला राशि
 तुला राशि के लोगों की दोस्ती मिथुन एवं कुंभ राशि के व्यक्तियों के साथ खूब निभती है. जबकि मेष, सिंह व धनु राशि वाले व्यक्तियों के साथ भी इनकी दोस्ती अच्छी रहती है.

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी ही तरह तेज मकर और मीन राशि के लोग पसंद होते हैं. इनके साथ मित्रता इनके लिए फलदायी हो सकती है.

धनु राशि 
धनु राशि के लोगों की सबसे अच्छी दोस्ती मेष और कुंभ राशि के लोगों के साथ होती है.

मकर राशि 
मकर राशि के जातक बहुत मुश्किल से दोस्त बनाते हैं. ये बहुत केयरिंग और भरोसमंद होते है.अपनी दोस्ती के लिए कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को चुनना पसंद करते हैं.

कुंभ राशि
भविष्य के लिए सोचने वाले कुंभ राशि के लोगों को तुला और धनु राशि के लोगों की नजदीकी रास आती है. 

मीन राशि
कर्क और वृश्चिक राशि वालों के साथ दोस्ती करेंगे तो मित्रता सफल रहेगी. इससे आपस में विवाद की संभावना कम होगी और तालमेल अच्छा रहेगा.