scorecardresearch

Vastu Dosh Based Object: ये हैं दुर्भाग्य लाने वाली वस्तुएं... घर से तुरंत हटा दें... वरना आपकी रुक जाएगी किस्मत... आप हो जाएंगे कंगाल 

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के मुताबिक बंद घड़ियां, बंद ताले और फटे-पुराने जूते-चप्पल घर में दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं. ऐसी चीजों को घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए. 

Objects that bring bad luck Objects that bring bad luck

 Items associated with Vastu defects: हर वस्तु और व्यक्ति से विशेष तरह की ऊर्जा निकलती है. अगर वस्तु ठीक हो तो उसकी ऊर्जा शुभ होती है. अगर वस्तु खराब स्थिति में हो तो उससे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है. यह नकारात्मक ऊर्जा घर के माहौल और लोगों के भाग्य, दोनों को खराब करती है. कुछ छोटी-छोटी हमरी ही चीजों से दुर्भाग्य पैदा होता रहता है. 

बंद घड़ियां कैसे जीवन में लाती हैं दुर्भाग्य 
घड़ियां आपको जीवन में आगे ले जाती हैं. ये आपके बुरे समय को टाल भी सकती हैं. घर में बंद घड़ियां बिलकुल न रखें. इससे आपकी किस्मत एक जगह पर रुक जाएगी . आपका खराब समय समाप्त होने का नाम ही नहीं लेगा. 

बंद ताले
ताला, आपकी किस्मत को खोल भी सकता है और हमेशा के लिए बंद भी कर सकता है. घर में खराब या बंद ताले न रखें. इससे करियर में रुकावट आ जाएगी. विवाह हो पाना मुश्किल होता जाएगा. 

खराब या फटे जूते-चप्पल
जूते-चप्पल का सम्बन्ध आपके संघर्ष से है. जीवन में संघर्ष को कम करना चाहते हैं तो जूते-चप्पल ठीक रखें. घर में पुराने, फटे या खराब जूते-चप्पल रखना से संघर्ष बढ़ेगा. हर काम के लिए कदम-कदम पर मेहनत करनी पड़ेगी. ऐसे जूते-चप्पलों को शनिवार को हटा दें या बांट दें. 

खराब या फटे पुराने कपड़े
कपड़ों का सीधा संबंध आपके भाग्य से है. घर में अनुपयोगी या खराब कपड़े हमेशा दुर्भाग्य लाते हैं. ऐसे कपड़ों को हटा देना या बांट देना ही बेहतर है. अन्यथा भाग्य आपका साथ देना बन्द कर देगा. 

देवी-देवताओं की पुरानी मूर्तियां और चित्र
देवी-देवताओं की मूर्तियां और चित्र एक निश्चित समय तक शुभ तरंगे देते हैं. इसके बाद उनसे नकारात्मक तरंगे निकलने लगती हैं, इसलिए पुरानी मूर्तियों और चित्रों को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. इसके बाद भी इनका प्रयोग करते रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है. इनको समय पर हटाकर जमीन में दबा दें या जल प्रवाहित कर दें. 

टूटे हुए बर्तन
चटके या टूटे कांच-स्टील के बर्तनों में भोजन करने से सौभाग्य कम होता है और आर्थिक हानि होती है.