Vastu Tips of Photo
Vastu Tips of Photo
आपका चित्र, आपके स्वरुप को दर्शाता है. सामान्यतः इसके अंदर आप की तरंगें मौजूद होती हैं. ये तरंगें देखने वाले या सम्पर्क में आने वाले पर असर डालती हैं. अगर चित्र के रंगों में थोड़ा परिवर्तन कर दिया जाय तो तरंगें बदल सकती हैं. बदली हुई तरंगें आपके भाग्य को बदल सकती हैं.
विवाह के लिए कैसी फोटो खिंचवाएं
विवाह के लिए प्रधान ग्रह शुक्र और बृहस्पति माने जाते हैं. विवाह के लिए जब फोटो खिंचवानी हो तो स्त्री को पीले रंग के वस्त्रों में फोटो खिंचानी चाहिए. पुरुष को विवाह के लिए क्रीम या सफेद रंग के वस्त्रों में फोटो खिंचानी चाहिए. विवाह के लिए फोटो देने के पूर्व एक कॉपी शुक्रवार को भगवान को अर्पित करें.
विदेश यात्रा के लिए कैसी फोटो होनी चाहिए
इसके लिए प्रधान ग्रह शुक्र, शनि और राहु माने जा सकते हैं. जब भी इसके लिए फोटो खिंचानी हो, नीले या काले बैकग्राउंड पर सफेद वस्त्रों में खिंचानी चाहिए. विदेश यात्रा में अगर बाधा आ रही हो तो इसी फोटो की एक कॉपी, लोहे की किसी भारी चीज से शनिवार को दबा दें.
धन लाभ के लिए कैसी फोटो हो
धन और आर्थिक रूप से समृद्धि का कारक ग्रह बुध होता है और शुक्र वैभव का कारक होता है. धन प्राप्ति में अगर बाधा आ रही हो तो अपनी एक फोटो हरे या गुलाबी वस्त्रों में खिंचाएं. इस फोटो को अपने शयन कक्ष की उत्तरी दीवार पर शुक्रवार के दिन लगाएं. धन की और आर्थिक जीवन की बाधा दूर हो जाएगी.
संतान प्राप्ति के लिए कैसी फोटो खिंचाएं
इसका मुख्य कारक ग्रह बृहस्पति माना जाता है. पति और पत्नी को अपनी एक संयुक्त फोटो, पीले वस्त्रों या पीले बैकग्राउंड में खिंचानी चाहिए. इस फोटो को अपने शयन कक्ष में बृहस्पतिवार को सिरहाने लगा देना चाहिए. फोटो में वस्त्र कदापि काले न हों और फोटो के पास कोई और चित्र न हो.
नौकरी के लिए किस तरह की फोटो खिंचाएं
नौकरी का सामान्य कारक शनि होता है और कुछ दशाओं में बृहस्पति भी. नौकरी के लिए हल्के नीले रंग के वस्त्रों में फोटो खिंचानी चाहिए या कम से कम नीला बैकग्राउंड हो. इसी फोटो को फॉर्म में लगाना उत्तम होगा. फॉर्म में लगाने के पूर्व इस फोटो को अपने काम करने की जगह पर सामने लगा लें.
मुकदमे में विजय के लिए कैसी हो फोटो
मुकेदमे बाजी मंगल, शनि और राहु का क्षेत्र है. इसके लिए लाल वस्त्र या लाल टाई में फोटो खिंचानी चाहिए. इस फोटो को मंगलवार के दिन हनुमान जी की मूर्ति के नीचे दबा दें. मुकदमे का निपटारा फटाफट हो जाएगा.