ग्रहों की स्थिति कर रही है परेशान, तो जीवन में इन चीज़ों का करें दान... जानें दान के नियम?
इंसान की कुंडली में कई ग्रहों का स्थान होता है. कई बार इनकी दशा और दिशा हमारे अनुकूल होती है, तो कभी विपरीत. ऐसे में अगर आप किसी ग्रह की स्थिति से परेशान हैं, तो उस ग्रह के लिए दान कर आप उसकी स्थिति अनुकूल बना सकते हैं.
ग्रहों से जुड़े दान
- नई दिल्ली,
- 07 सितंबर 2026,
- (Updated 07 सितंबर 2026, 7:47 PM IST)
ज्योतिष में दान का खास महत्व बताया गया है. मान्यता है कि सही वस्तु का दान करने से ग्रहों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. साथ ही दान को अच्छे कर्म का हिस्सा भी माना जाता है. इससे जरूरतमंद व्यक्ति की मदद होती है और मन को भी शांति मिलती है. आयु और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी दान को लाभकारी माना गया है.
दान का क्या महत्व है?
दान केवल किसी वस्तु को देने का नाम नहीं है. इसका मतलब जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना भी है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से किया गया दान जीवन की कई परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है. ग्रहों की पीड़ा कम करने के लिए भी अलग-अलग वस्तुओं का दान करने की सलाह दी जाती है.
दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान
दान हमेशा अपनी इच्छा से करना चाहिए. किसी के दबाव में आकर दान नहीं देना चाहिए. दान किसी जरूरतमंद और सही व्यक्ति को ही करें. दान में दी जाने वाली वस्तु अच्छी और साफ होनी चाहिए. साथ ही कुंडली में मजबूत या महत्वपूर्ण ग्रह से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से पहले किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर माना जाता है.
दान में मांस और मदिरा जैसी चीजें देने से बचना चाहिए. दान करते समय मन में यह भाव रखें कि आप ईश्वर के नाम पर किसी की मदद कर रहे हैं. दान का सबसे बड़ा उद्देश्य जरूरतमंद की सहायता करना और अच्छे कर्म करना होना चाहिए.
किस ग्रह के लिए क्या दान करें
- सूर्य से जुड़ी परेशानियों के लिए रविवार को तांबे के बर्तन, गुड़ और गेहूं का दान करने की मान्यता है. इन्हें रविवार दोपहर में दान किया जा सकता है.
- चंद्रमा के लिए दूध, चावल, चांदी और जल का दान शुभ माना जाता है. सोमवार की रात इन वस्तुओं का दान करने की परंपरा है.
- मंगल के लिए मसूर की दाल, तांबा और लाल रंग के फल दान किए जाते हैं. मंगलवार दोपहर में दान करना शुभ माना जाता है.
- बुध ग्रह के लिए हरी सब्जियां, हरी दाल, सुगंधित वस्तुएं और कांसे का दान किया जा सकता है. बुधवार सुबह दान करना उचित माना जाता है.
- बृहस्पति के लिए केला, पीली दाल, हल्दी, शिक्षा की सामग्री, पीतल और सोने का दान बताया गया है. इन्हें गुरुवार सुबह दान करने की मान्यता है.
- शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार रात दही, चीनी, सफेद कपड़े और सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं का दान किया जाता है. वहीं शनि के लिए शनिवार शाम काले तिल, काली उड़द, काले कपड़े और लोहे का दान करने की मान्यता है.