Iron connection with Lord Shani
Iron connection with Lord Shani
Iron connection with Lord Shani: लोहा धरती के गर्भ में सबसे ज्यादा पाया जाने वाल तत्व है. इसका प्रयोग भारत में प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है. महर्षि चरक के समय में लोहे का उपयोग औषधि निर्माण में भी होता था. लोहा वर्तमान जीवन का आधार है. बिना लोहे के किसी भी तरह के निर्माण की कल्पना ही नहीं की जा सकती. शरीर में भी लोहा हीमोग्लोबिन के आवश्यक अंग के रूप में रहता है. साथ ही यकृत, प्लीहा और मेरुदंड में एकत्र भी रहता है. शरीर में आयरन (लोहे) की कमी सांस प्रश्वास की समस्या हो जाती है.
लोहे का ज्योतिष में क्या है महत्व
ज्योतिष शास्त्र में लोहे को सामान्यतः शनि देव से जोड़ा जाता है. अपने गुणों और प्रभाव के कारण यह शनि ग्रह का तत्व माना जाता है. लोहे को उसके भारीपन, मजबूती, सहनशक्ति और प्रभाव के कारण सीधे तौर पर शनि देव की धातु माना गया है. शनि की पीड़ा से निजात पाने के लिए लोहे का दान किया जाता है. साथ ही लोहे के पात्र में भोजन भी किया जाता है. लोहे की नाल की अंगूठी भी धारण की जाती है. लोहे के प्रयोग से शनि को मजबूती भी मिलती है.
लोहे के विशेष प्रयोग, जिससे शनि देता है लाभ
शनि को मजबूत करना हो तो लोहा जरूर धारण करें. साथ ही लोहे के पात्रों का जीवन में प्रयोग करें. शनि को शांत करने के लिए लोहे की वस्तुओं का दान करें. इसके साथ ही लोहे के दीपक में दीपदान करें. लोहे का दरवाजा लगाने से शनि की कृपा सरलता से मिल जाती है.
क्या लोहे का व्यवसाय करने में या वाहन खरीदने में भी लोहे का विचार करना चाहिए
लोहे का व्यवसाय एक विशेष तरह का व्यवसाय है. जब तक शनि करियर को प्रभावित न करे, यह व्यवसाय न करें. शनि का दशाओं को प्रभावित करना भी जरूरी है. अगर बिना विचारे यह व्यवसाय करेंगे, तो चीज़ें शून्य हो सकती हैं. वाहन उसी व्यक्ति के नाम से खरीदें, जिसका शनि अच्छा हो. साथ ही वाहन के रंग और नंबर का भी विशेष ध्यान दें.
क्या शनिवार को लोहा नहीं खरीदना चाहिए
सामान्यतः शनि की मुख्य धातु लोहे को माना जाता है लेकिन शनिवार को लोहा न खरीदें. हालांकि इसका कोई आधार नहीं है. शनिवार को कोई भी व्यक्ति ईश्वर का नाम लेकर लोहा खरीद सकता है. शनिवार को हनुमान जी की उपासना जरूर करें. भूलकर भी शनि सम्बन्धी वस्तुओं का दान न करें.