scorecardresearch

Number 4 in Astrology: अंक 4 का किस ग्रह से होता है संबंध, जानें ज्योतिष में इसका क्या है महत्व? 

Rahu Influence In Life: अंक 4 पर राहु का सबसे ज्यादा असर होता है. इस कारण अचानक रुकावटें, गलत फैसले और मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं. जिनका जन्म किसी भी माह की 4 तारीख को हो हुआ हो ऐसे लोग आम तौर पर आरम्भ में जीवन में संघर्ष करना पड़ता है. 

 number four is primarily associated with Rahu number four is primarily associated with Rahu

अंक चार मुख्य रूप से राहु का अंक है. कहीं-कहीं पर इसे नकारात्मक सूर्य का अंक भी कहते हैं. ज्योतिषी शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि यह अंक जीवन में उतार-चढ़ाव पैदा करता है लेकिन इस अंक में रहस्यमयी शक्तियां भी होती हैं. इस अंक में बहुत सारा ग्लैमर भी होता है और कभी-कभी अवसाद भी होता है. इस अंक के मुख्य रूप से चार लोग होते हैं, जिनका जन्म महीने की 4 तारीख, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो. 

जिनका जन्म किसी भी माह की 4 तारीख को हो हुआ हो, उनकी विशेषताएं  
4 अंक शुद्ध रूप से राहु का अंक है. इसके अंदर राहु की सारी विशेषताएं पाई जाती हैं. जिनका जन्म किसी भी माह की 4 तारीख को हो हुआ हो ऐसे लोग आम तौर पर आरम्भ में जीवन में संघर्ष करना पड़ता है. मध्य आयु के बाद सफलता ज्यादा मिलती है. विवाह के बाद इनकी उन्नति के योग ज्यादा होते हैं. इनको धन के उतार-चढ़ाव से सावधान रहना चाहिए. अधिक से अधिक शिव जी की पूजा करना लाभकारी होता है. मूलांक 4 वाले लोग कई बार सही और गलत के बीच साफ फर्क नहीं कर पाते. वे जल्दी उलझ जाते हैं, फैसले बदलते रहते हैं और कभी-कभी बिना सोचे कदम उठा लेते हैं. इस वजह से काम पूरा होने से ठीक पहले बिगड़ जाता है.

जिनका जन्म किसी भी महीने की 13 तारीख को हुआ हो 
यह सामान्यतः अशुभ अंक माना जाता है. जबकि यह अंक अत्यधिक ज्ञान और बुद्धिमता पैदा करता है. इस अंक के लोग अपनी बुद्धि से जीवन में ऊंचाइयों पर जाते हैं. घर से दूर जाकर इनको सफलता ज्यादा मिलती है. इन्हें सामान्यतः जीवन में सब कुछ मिल जाता है लेकिन अक्सर ये अवसाद के शिकार भी हो जाते हैं. इनको नियमित रूप से ध्यान और साधना करते रहना चाहिए. 

जिनका जन्म किसी भी महीने की 22 तारीख को हुआ हो 
22 एक विशेष अंक है. इस अंक के लोगों के पास काफी सफलता होती है. कला, तकनीक और राजनीति के क्षेत्र में खूब सफल होते हैं. इन लोगों को भावनात्मक समस्या और अवसाद से बचना चाहिए. केवल पैसे के पीछे नहीं भागना चाहिए. अगर ये लोग अध्यात्मिक हो जाएं, तो जिंदगी बेहतर हो जाती है. 

जिनका जन्म किसी भी महीने की 31 तारीख को हुआ हो
31 अंक ज्ञान, बुद्धि और अहंकार का अंक है. ये लोग शिक्षा, विद्या, सलाहकारिता और कानून के क्षेत्र में सफल होते हैं. सामान्यतः इनको धन का अभाव नहीं होता. परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हैं. ये जीवन में अति बुद्धिमानी के कारण परास्त होते हैं. अक्सर जीवन में बड़े गलत निर्णय इनकी असफलता का कारण बनते हैं. इनको अपने जीवन के निर्णयों में हमेशा सावधानी रखनी चाहिए.