scorecardresearch

Ego can Spoil Your Luck: कौन से ग्रह बनाते हैं अहंकारी, ज्योतिष और अहंकार का क्या है संबंध? ईगो से बिगड़ सकती है आपकी किस्मत 

Astrology and Ego Connection: बृहस्पति व्यक्ति को परम अहंकारी बनाता है. अन्य ग्रहों के साथ मिलकर यह कई प्रकार का अहंकार पैदा करता है. हर तरह का अहंकार विशेष तरह की समस्या भी पैदा करता है. आइए जानते हैं अहंकार का किस ग्रह से क्या संबंध होता है?

Ego can Spoil Your Luck Ego can Spoil Your Luck

अहंकार मन से जुड़ा हुआ मामला है. मन से आगे बढ़कर यह व्यवहार तक पंहुच जाता है. हर ग्रह अपनी तरह का अहंकार पैदा करता है लेकिन अहंकार में सबसे बड़ी भूमिका बृहस्पति और चन्द्रमा की होती है. बृहस्पति व्यक्ति को परम अहंकारी बनाता है. अन्य ग्रहों के साथ मिलकर यह विभिन्न अहंकार पैदा करता है. हर तरह का अहंकार विशेष तरह की समस्या भी पैदा करता है. 

सूर्य और अहंकार का क्या है कनेक्शन 
सूर्य वैभवशाली परंपरा और खानदान का अहंकार पैदा करता है. कुंडली में सूर्य के ज्यादा मजबूत होने से से यह पैदा होता है. आमतौर पर मेष, सिंह और धनु वालों को यह अहंकार ज्यादा होता है. अहंकार के कारण यहां संतान पक्ष की समस्या हो सकती है. 

चन्द्रमा और अहंकार का क्या है कनेक्शन 
चन्द्रमा गुणों का अहंकार पैदा करता है. इसके अलावा कभी-कभी क्लास का अहंकार हो जाता है. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को यह अहंकार ज्यादा होता है. यह अहंकार अक्सर आपकी किस्मत को बिलकुल उल्टा ही कर देता है.

मंगल और अहंकार का क्या है कनेक्शन 
मंगल शक्ति और ताकत का अहंकार पैदा करता है. यहां पर शक्ति का दुरूपयोग करने की आदत भी आ जाती है. वृष, सिंह, वृश्चिक और कुम्भ राशि में यह अहंकार ज्यादा होता है. अहंकार के कारण यहां रिश्तों की समस्या परेशान करती है. 

बुध और अहंकार का क्या है कनेक्शन 
यहां पर अपनी बुद्धि और अपनी योग्यता का अहंकार होता है. ये किसी और को अपनी बुद्धि के सामने कुछ नहीं समझते. मिथुन, कन्या और मकर राशि में यह अहंकार ज्यादा होता है. अहंकार के कारण यहां धन का बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. 

बृहस्पति और अहंकार का क्या है कनेक्शन 
यहां अपने ज्ञान और पारिवारिक पृष्ठभूमि का बहुत ज्यादा अहंकार होता है. इस अहंकार के कारण इनकी वाणी पर नियंत्रण कम ही रह पाता है. अक्सर लोगों को अपने ज्ञान से परेशान करते हैं. वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि में यह अहंकार ज्यादा होता है. अहंकार के कारण इनको अक्सर अपयश का सामना करना पड़ता है. 

शुक्र और अहंकार का क्या है संबंध 
यहां अपने रूप-सौंदर्य तथा शान-ओ-शौकत का अहंकार होता है. ये लोग इस अहंकार के कारण अक्सर मूर्ख बनते हैं और धन की बर्बादी करते हैं. मिथुन, तुला और कुम्भ में यह अहंकार ज्यादा होता है. अहंकार के कारण इनको धन की आकस्मिक हानि हो जाती है. 

शनि और अहंकार का क्या है कनेक्शन 
यह काम करने की योग्यता का अहंकार देता है. ये लोग किसी और के काम को अपने काम और मेहनत के सामने कुछ नहीं समझते. वृष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों के अंदर यह अहंकार ज्यादा होता है. अहंकार के कारण करियर में उतार चढ़ाव होता रहता है 

कैसे करें अहंकार को समाप्त 
नित्य प्रातः उठने के साथ ही अपने बड़ों के चरण स्पर्श करें. नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें. सूर्य के समक्ष गायत्री मंत्र का जाप करें. पन्ना और पुखराज धारण करने से बचें. सप्ताह में एक बार अन्न-वस्त्र का दान करें.